Bilaspur news-"पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को चाकू से अपने आपको किया"लहूलुहान

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर- दीपावली की रात शराब बना अनहोनी का कारण: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को चाकू से अपने आपको लहूलुहान कर लिया,,
खुशियों के त्योहार दीपावली की रात बिलासपुर में एक परिवार पर मातम छा गया। सरजू बगीचा इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद पर चाकू से वार कर लिया। युवक के सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सुत्रो से मिली,,
जानकारी के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी मुकेश साहू सिंधी कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान में काम करता है। सोमवार शाम दीपावली के मौके पर उसने शराब पी ली और घर पहुंचा। नशे की हालत में उसकी पत्नी मंजू साहू से कहा-सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया और गुस्से में आकर मुकेश ने अचानक चाकू उठाया और खुद को सीने और पेट में वार कर लिया।घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ मुकेश को भाई दुर्गेश और आसपास के लोगों ने सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
परिजनों का कहना है कि मुकेश को शराब की लत थी और दीपावली पर शराब पीने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी जान देने की कोशिश कर डाली। पुलिस ने मामले में घरेलू विवाद और नशे की हालत में आत्मघाती कदम उठाने के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,