Bilaspur news-" स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर लगाम, 72 आरोपी गिरफ्तार – 33 वाहन जब्त,,,ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके,,,SSP -रजनेश सिंह

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर पुलिस का पाँच महीने का सख्त अभियान: स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर लगाम, 72 आरोपी गिरफ्तार – 33 वाहन जब्त

बिलासपुर-शहर में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने पिछले पाँच महीनों में लगातार सख्त कार्रवाई की है। सड़क पर स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक मार्ग पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया, जिसके नतीजे अब सामने आए हैं।पाँच महीनों में 14 प्रकरण दर्ज,,पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते पाँच महीनों में जिले में कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 10 मामले सड़क पर स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग के थे, वहीं
4 मामले सार्वजनिक सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने के थे, जिनमें सड़क जाम करने, आतिशबाज़ी और हुड़दंग जैसे कृत्य शामिल थे।
33 वाहन जब्त, 72 आरोपी गिरफ्तार
इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने कुल 33 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहन ऐसे युवाओं के थे जो बिना नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन, तेज रफ्तार या खतरनाक स्टंट करते पाए गए थे।
इसके अलावा, पुलिस ने कुल 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी चालानी कार्रवाई की गई है।साइबर सेल व CCTV की मदद से पहचान,,अवैध स्टंटबाजी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे CCTV फुटेज, सोशल मीडिया वीडियो और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। कई मामलों में युवाओं द्वारा खुद स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी हुई।
पुलिस की कड़ी चेतावनी – सड़कें मनोरंजन का मंच नहीं बिलासपुर पुलिस ने साफ कहा है कि सार्वजनिक सड़कें स्टंट या अनियंत्रित उत्सव के लिए नहीं हैं। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल आरोपी युवाओं के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं। पुलिस ने माता-पिता और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क अनुशासन के प्रति जागरूक करें।आगे और सख्ती की तैयारीपुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, ओवरब्रिज और मुख्य सड़कों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है।यदि कोई भी व्यक्ति स्टंट करते या सड़क पर अनधिकृत तरीके से भीड़ इकट्ठा करते पाया गया, तो तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,