Bilaspur news-"नेहरू चौक पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी-पोस्टर विवाद, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
:कलेक्ट्रेट घेराव में हंगामा : कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर
नेहरू चौक पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी-पोस्टर विवाद, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर- कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी, शादाब खान सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला नेहरू चौक में हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगा था।BJP युवा मोर्चा की शिकायत पर केस दर्जभारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने थाने में लिखित शिकायत दी थी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया—धारा 190धारा 191(2)धारा 126(2)धारा 352,,एफआईआर में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।वीडियो और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस,पुलिस अधिकारियों के अनुसार—घटना के वीडियो और CCTV फुटेज का परीक्षण जारीफु,,टेज में दिखने वाले अन्य प्रदर्शनकारियों की भी होगी पहचानप,,हचाने जाने पर उन पर भी होगी कार्रवाईनेहरू चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। कलेक्ट्रेट घेराव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।विरोध के मुद्दे,,,कांग्रेस द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन में मुख्य मांगें—शहर की सड़कों की बदहाली,,बिजली बिल की समस्या,धान खरीदीअन्य स्थानीय जनसमस्याएं,,भाजयुमो ने की कठोर कार्रवाई की मांग,युवा मोर्चा का कहना है कि—विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार,लेकिन मुख्यमंत्री के पोस्टर का अपमान अस्वीकार्य,जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग,,राजनीति में उबाल,,एफआईआर दर्ज होने के बाद बिलासपुर की राजनीति में नई हलचल है।पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेना शुरू कर दिया है और जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें