Bilaspur news-"पहले की चोरी फिर निकला " मोबाइल बेचने पुलिस ने साथियों के साथ धरदबोचा आरोपी चोर को,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
: सरकंडा पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर सुलझाते हुए,,, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया,,,मोबाइल, चार्जर और नगदी रकम सहित कुल 6000 रुपए का मशरूका बरामद किया है।
क्या था मामला?प्रार्थी अभय भारतीय शोखावत राजपूत जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे जब वह ऑटो चलाकर घर पहुंचे, तो घर के सामने एक लड़का दिखाई दिया जो उसे देखते ही भाग गया। अंदर जाने पर पता चला कि दो युवक उनके भाई राजू जैन के कमरे में घुसे हुए थे और बैग में रखी वस्तुओं को खंगाल रहे थे। दोनों युवक भागने में सफल रहे, लेकिन बैग चेक करने पर 2000 रुपए नकद और विवो कंपनी का मोबाइल चार्जर सहित चोरी हो चुके थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,चोरी की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि खमतराई क्षेत्र में एक युवक मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदेही उत्तम साहू उर्फ सिद्धू साहू को हिरासत में लिया।पूछताछ में उसने अपने साथी अजय चौहान और रेहान खान उर्फ मोमिन उर्फ मेहफूज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके मेमोरण्डम पर चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोनों अन्य आरोपियों को भी उनके घरों से हिरासत में ले लिया।बरामदगी एवं न्यायिक रिमांड
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 2000 रुपए नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर विधिवत जप्त किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।संचालन में शामिल अधिकारी,इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सरकंडा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें