Bilaspur news-"ग्रामीण–शहरी अध्यक्ष के नेतृत्व मे कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, सरकार पर जनता को आर्थिक बोझ देने का आरोप,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
जमीन के बढ़े दाम, धान खरीदी अव्यवस्था और महंगे बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

ग्रामीण–शहरी अध्यक्ष के नेतृत्व मे कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, सरकार पर जनता को आर्थिक बोझ देने का आरोप,,
बिलासपुर-प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, जमीन के रेट में भारी वृद्धि, धान खरीदी में अव्यवस्था और बिजली बिलों की बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, खासकर किसानों और गरीब तबके पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के भाव लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे किसान और मध्यम वर्गीय परिवार काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने राजस्व में बढ़ोतरी के उद्देश्य से जमीन के दरों में मनमानी बढ़ोतरी कर रही है, जबकि जनता की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है।गंगोत्री ने धान खरीदी व्यवस्था पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर से व्यवस्थित और सुचारू धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन हकीकत में कई किसान आज भी अपनी उपज बेचने के लिए इधर–उधर भटक रहे हैं। खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और देरी से किसान बेहद परेशान हैं।बिजली बिलों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए। गंगोत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है और पिछली सरकार की हाफ यूनिट योजना को समाप्त कर फुल यूनिट बिलिंग लागू कर दिया गया है, जिससे गरीब परिवारों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने जमीन के बढ़े मूल्य को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस जमीन का मूल्य पहले ₹1 था, उसे बढ़ाकर ₹5 कर दिया गया है, जिससे रजिस्ट्री की लागत कई गुना बढ़ गई है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि 5 लाख की जमीन का मूल्य 25 लाख दिखाकर आम लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डाला जा रहा है। इससे प्लॉट खरीदना मुश्किल होगा और भविष्य में लोग ऋण चुकाने में भी असमर्थ हो सकते हैं।मिश्रा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि राज्य सरकार जमीन के रेट, धान खरीदी और बिजली बिल जैसे मुख्य मुद्दों पर तत्काल सुधार नहीं करती है, तो कांग्रेस प्रदेशभर में और भी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के साथ खड़ी है और जनता के हितों की लड़ाई को जारी रखेगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नारों और विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि निर्णय जनता के हित में नहीं लिए जाते, तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,