Bilaspur rgn news-" 2 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला"डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के 2 बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा,,,, पुलिस की बड़ी कामयाबी,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के दो बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा,,,,

2 करोड़ से अधिक की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार – साइबर सेल राजनांदगांव की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के दो बड़े साइबर फ्रॉड का राजफाश करते हुए साइबर सेल राजनांदगांव व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 4 आरोपियों को हरियाणा, मध्यप्रदेश के सिहोर और इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पीड़ितों से कुल 2 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई थी।
मामला 1 – 79 वर्षीय महिला से “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 79.69 लाख की ठगी
साइबर अपराधियों ने स्वयं को एयरटेल कर्मचारी, फिर सीबीआई अधिकारी और बाद में “जज” बताकर बुजुर्ग महिला को वीडियो कॉल पर डराया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आ गया है।
फर्जी सुनवाई के दौरान जज बनकर आरोपियों ने महिला को कहा कि अपनी निर्दोषता साबित करने के लिए धनराशि उनके बताए खाते में ट्रांसफर करनी होगी। डर के कारण पीड़िता ने 79,69,047 रुपये ठगों के खातों में जमा कर दिए।
जांच में पता चला कि ठगी गई राशि में से 20 लाख रुपये आरोपी राधे श्याम के खाते में आए थे, जिसे वह विभिन्न बैंकों से निकालकर 2% कमीशन पर गिरोह को भेजता था।
पुलिस ने गुरुग्राम, हरियाणा से उसे गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी:
राधे श्याम, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुशलावा, जिला जोधपुर (राजस्थान)
मामला 2 – फर्जी शेयर/फॉरेक्स ट्रेडिंग में युवा व्यापारी से 1.21 करोड़ की ठगीठगों ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर पीड़ित आयुष अग्रवाल को रुपये दोगुना करने का लालच दिया। व्हाट्सऐप पर फर्जी वेबसाइट लिंक भेजा और शुरुआत में 15,000 रुपये मुनाफा देकर भरोसे में लिया।
इसके बाद पीड़ित से 1,21,53,590 रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठग टालमटोल करने लगे, जिसके बाद उसे ठगी का पता चला।जांच में पुलिस ने सिहोर और इंदौर में दबिश देकर 3 आरोपियों को पकड़ा।आरोपी धीरज सिंह ने अपनी कंपनी किसान बाजार के नाम पर करंट अकाउंट खोलकर 1,30,000 रुपये कमीशन में ठगों को बेच दिया था।
अरविंद ठाकुर और डिम्पल यादव (B.Tech साइबर सिक्योरिटी छात्र) 2% से 2.8% कमीशन पर म्यूल अकाउंट और सिमकार्ड की सप्लाई करते थे।आरोपी क्रिप्टोकरेंसी USDT में कमीशन प्राप्त करते थे।गिरफ्तार आरोपी:1. धीरज सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी काजीखेड़ी, म.प्र.2. अरविंद ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिहोर, म.प्र.3. डिम्पल सिंह यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी झज्जर, हरियाणा
आरोपियों से जप्त:
बैंक पासबुक
एटीएम कार्ड
चेकबुक
आधार कार्ड, पैन कार्ड
5 मोबाइल फोन
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार और कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच में प्र.आर. जी. सिरील, आरक्षक अमित सोनी, जोगेश राठौर, हेमंत साहू और आदित्य सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आगे और कड़ी कार्रवाई होगी
पुलिस अब म्यूल अकाउंट प्रोवाइडर, बैंक खातों को इकट्ठा कर देने वाले एजेंटों और फ्रॉड की रकम निकालने वालों पर भी कार्रवाई करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,