Bilaspur news-"युवक का अपहरण, बेरहमी से की गई पिटाई… इलाज से पहले ही मौत, इलाके में मचा हड़कंप,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
आपसी रंजिश में युवक का अपहरण, बेरहमी से की गई पिटाई… इलाज से पहले ही मौत, इलाके में मचा हड़कंप

युवक का अपहरण कर की गई बेरहमी से पिटाई… उपचार से पहले हुई मौत, मामले से मचा हड़कंप,,,

बिलासपुर / तखतपुर-तखतपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेला, वार्ड क्रमांक 13 निवासी राजकुमार धुरी (20 वर्ष) को 26 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे चार से पांच युवक कार में सवार होकर आए और पंजाब बैंक के पास से जबरन उसे उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को एक सुनसान जगह पर ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाम करीब 6 बजे आरोपी घायल अवस्था में राजकुमार को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जब परिजनों ने उसे देखा तो वह असहनीय दर्द से कराह रहा था। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में जांच के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील हंसराज ने युवक के शरीर पर जगह-जगह डंडे से मारपीट के गंभीर निशान पाए, जिससे स्पष्ट होता है कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी।
मृतक के पिता बेनीराम धुरी ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों से राजकुमार का लगभग एक वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। उन्हें आशंका है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि राजकुमार चिल्हाटी में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और बैंक से संबंधित काम के लिए ही घर आया हुआ था।

परिजनों का आरोप है,,,कि घटना के बाद वे जरहागांव थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें लौटा दिया। इस मामले को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा ने बताया,,कि मारपीट की सूचना मिलने पर परिजन थाने आए थे, लेकिन बिना रिपोर्ट दर्ज कराए वापस चले गए। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
 👉👉मारपीट की सूचना पर परिजन थाने आए थे,लेकिन बिना रिपोर्ट दर्ज कराये वापस चले गए, परिजनों का बयान लिया जा रहा है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है विवेचना के बाद जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी,
=नंदलाल पर थाना प्रभारी जरहागांव,,,
 👉👉पंचनामा कर जीरो मर्ग कायम कर,, क्योंकि यह क्षेत्र मुंगेली जिला के जरहागांव थाने का है उसे दिया गया है जहां पर जरहागांव पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है= विवेक तिवारी,थाना प्रभारी तखतपुर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,