Bilaspur news-"महिला से गंभीर उत्पीड़न का आरोप: जनपद उपाध्यक्ष पर अवैध वसूली, छेड़छाड़, घर में ताला लगाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
महिला से गंभीर उत्पीड़न का आरोप: जनपद उपाध्यक्ष पर अवैध वसूली, छेड़छाड़, घर में ताला लगाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला,,,


धन की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से बेदखल करने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस व प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की लगाई गुहार,,,



बिलासपुर /तखतपुर -तखतपुर तहसील अंतर्गत मौजा लाखासर से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जनपद पंचायत तखतपुर के उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर गंभीर उत्पीड़न, अवैध धन मांगने, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और जबरन घर में ताला लगाकर बेदखल करने जैसे आरोप लगाए हैं।
पीड़िता सावित्री बाई राजपूत ने अपनी शिकायत में बताया है कि खसरा नंबर 17/5, मौजा लाखासर, राज निगम मंडन जरौधा, तहसील तखतपुर स्थित भूमि उनकी स्वयं की स्वामित्व एवं कब्जे की भूमि है, जिस पर उन्होंने अपने निजी संसाधनों से विधिवत आवासीय मकान का निर्माण कराया है। महिला का कहना है कि भूमि और निर्माण पूरी तरह वैध है।
पीड़िता के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को राकेश तिवारी (जनपद उपाध्यक्ष तखतपुर) अपने साथ सोनू दुबे एवं अन्य अज्ञात असामाजिक तत्वों को लेकर उनके नव-निर्मित मकान पर पहुंचे। आरोप है,,,कि इस दौरान उनसे अवैध धनराशि की मांग की गई। जब महिला ने धन देने से इंकार किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और जबरन मकान में ताला लगाकर उन्हें उनके ही घर से बाहर कर दिया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उसके साथ अश्लील गाली-गलौच, अत्यंत अभद्र व्यवहार किया गया तथा अनुचित रूप से स्पर्श कर उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया गया, जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
सबसे गंभीर आरोप में पीड़िता ने बताया कि राकेश तिवारी द्वारा उसे खुलेआम धमकी दी गई कि यदि उसने कहीं भी शिकायत की या आवाज उठाई तो उसे नग्न कर पूरे गांव में घुमाया जाएगा। महिला का कहना है कि यह धमकी उसे डराने, चुप कराने और सामाजिक रूप से अपमानित करने की नीयत से दी गई।
पीड़िता का आरोप है,,,कि आरोपी अपने पद, प्रभाव और बाहुबल का दुरुपयोग कर उसे लगातार भय और अपमान के माहौल में रखे हुए हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह स्वयं को और अपने परिवार को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। महिला ने यह भी कहा कि मानसिक दबाव की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि वह टूट चुकी है।
पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए, मकान पर लगाए गए अवैध ताले खुलवाकर शांतिपूर्ण कब्जा दिलाया जाए, उसे और उसके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए।
महिला ने यह भी कहा है कि यदि समय रहते न्याय और सुरक्षा नहीं मिली तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आरोपियों और संबंधित प्रशासन की होगी।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,