Bilaspur news-"व्यापार विहार के बाद अब जैन प्लाजा में मनोपचार क्लिनिक मे भीषण आग, शहर में मची अफरा-तफरी,,, दमकल कर्मचारी कर रहे आग पर काबू पाने की कोशिश,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
व्यापार विहार के बाद अब जैन प्लाजा में मनोपचार क्लिनिक मे भीषण आग, शहर में मची अफरा-तफरी,,, दमकल कर्मचारी कर रहे आग पर काबू पाने की कोशिश,,,
बिलासपुर-शहर में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दोपहर में पहले व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, वहीं कुछ ही समय बाद लिंक रोड से सीएमडी कॉलेज चौक के पास स्थित जैन प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में स्थित मनोपचार क्लिनिक में भी आग की एक और बड़ी घटना सामने आई है।
व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इसी बीच, लिंक रोड से सीएमडी कॉलेज चौक के पास स्थित जैन प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एक मनोपचार क्लिनिक में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियां और टीम मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है ताकि कोई जनहानि न हो।
लगातार दो स्थानों पर आग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें