""""8 news cg -"""शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त

बिलासपुर /रायगढ़- रायगढ़ पुलिस ने शहर में संचालित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर सेल, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
लालटंकी में चल रहा था देह व्यापार
पुलिस को सूचना मिली थी कि लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर ग्राहक भेजा। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान संचालिका लक्ष्मी शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से पाइंटर ग्राहक को दिए गए 1,500 रुपये तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में एक ग्राहक के साथ एक नाबालिग बालिका मिली, जबकि दूसरे कमरे से एक अन्य नाबालिग बालिका को भी मुक्त कराया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपित महिला ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक-दो वर्षों से अपने मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार संचालित कर रही थी और ग्राहकों से प्राप्त राशि का हिस्सा लड़कियों को देती थी। इस मामले में लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई।
मिट्ठूमुड़ा में भी पुलिस की दबिश
इसी दौरान साइबर सेल और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक अन्य मकान में भी छापा मारा। यहां भी पहले पाइंटर ग्राहक भेजा गया और संकेत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की।
मौके पर मकान संचालिका सुनीता मेहर तथा एक ग्राहक अभय सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मकान में मौजूद अन्य महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे देह व्यापार के उद्देश्य से वहां आई थीं। इस मामले में सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
नाबालिगों की काउंसलिंग, आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनकी काउंसलिंग कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के शोषण, अनैतिक देह व्यापार तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,