""""8 news cg -""""शादी में शराब में जहर मिलाकर युवक की हत्या, दो साल बाद कोंडागांव से फरार आरोपी गिरफ्तार,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
शादी में शराब में जहर मिलाकर युवक की हत्या, दो साल बाद कोंडागांव से फरार आरोपी गिरफ्तार,,,

बिलासपुर /कोरबा-उरगा थाना पुलिस ने करीब दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जितेंद्र मसीह हत्या के एक चर्चित मामले में फरार चल रहा था। कोंडागांव पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामला थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 का है। 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान विकास अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। विवेचना में सामने आया कि मृतक और मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते वैभव भारती ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोपियों ने पहले विकास को अत्यधिक शराब पिलाई और बाद में शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास से पिला दी। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
घटना के बाद जितेंद्र मसीह लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। उरगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर उसका पता लगाया। कोंडागांव पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य स्वीकार किए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोरबा पुलिस ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस जघन्य हत्या प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है और गंभीर अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,