"""""8 news cg -""""सेंदरी-मोपका बाईपास में राहगीरों से लूट का खुलासा, 1 अपचारी बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तारचाकू-बेल्ट से मारपीट कर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 47 मोबाइल और 3 बाइक समेत हथियार बरामद,,,
सेंदरी-मोपका बाईपास में राहगीरों से लूट का खुलासा, 1 अपचारी बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
चाकू-बेल्ट से मारपीट कर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 47 मोबाइल और 3 बाइक समेत हथियार बरामद
बिलासपुर-सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों को रोककर चाकू और बेल्ट से मारपीट करने के बाद मोबाइल, नगदी एवं अन्य सामान लूटने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 नग एंड्रॉइड/स्मार्ट मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, तीन धारदार चाकू, बेल्ट, नगदी तथा लूट का अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर. रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर. पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा. तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में टीम लगातार बाईपास मार्गों पर हो रही लूट की घटनाओं की जांच में जुटी थी।जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह ने अलग-अलग घटनाओं में राहगीरों को निशाना बनाया।
पहली वारदात में नगोई निवासी टिकेश्वर मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे बैमा-नगोई बाईपास रोड पर लाल-काले रंग की बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने बेल्ट से मारपीट कर उसका सैमसंग 5जी मोबाइल, बैग, एटीएम कार्ड, पासबुक, रेनकोट सहित करीब 20,500 रुपये का सामान लूट लिया।
इसके बाद सेंदरी-मोपका बाईपास मार्ग पर आरोपियों ने अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए। इन दोनों वारदातों में लूटे गए सामान की कीमत क्रमशः करीब 11 हजार और 40 हजार रुपये बताई गई।वहीं एक अन्य घटना में 11 अगस्त 2026 को उस्लापुर निवासी हिमांशु सिंह नगोई मंदिर जाने के लिए निकला था। रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर उसके दो मोबाइल फोन, नगदी एवं अन्य सामान लूट लिया।पूछताछ में खुला गिरोह का राज"""लगातार सामने आ रही लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कीपुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 47 मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, तीन धारदार चाकू और बेल्ट भी जब्त किए गए हैं।पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। इसके बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक के अलावा चन्द्रभान साहू उर्फ नानू (18 वर्ष 4 माह), अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू (20 वर्ष), अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा (22 वर्ष), करन सारथी (20 वर्ष), जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी (18 वर्ष 8 माह), लक्की विश्वकर्मा (18 वर्ष 8 माह) तथा आदिल अहमद (29 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पते बिलासपुर के बहतराई, अटल चौक, भूकंप अटल आवास एवं डबरीपारा क्षेत्र से संबंधित हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों तथा विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर तथा बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया है,,,पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, मोहन मुरली राठौर, रविन्द्र मिश्रा तथा आरक्षक संजीव जांगड़े और विवेक राय की विशेष भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें