"""8 news cg -"""पुलिस की बड़ी कार्रवाई""114 किलो गांजा के साथ"""तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 74.30 लाख की संपत्ति जब्त,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 114 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 74.30 लाख की संपत्ति जब्त,,,,,

बिलासपुर /महासमुंद -जिले की कोमाखान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 लाख रुपये कीमत का गांजा, एक टाटा हैरियर कार, तीन मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद सहित कुल 74 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर सफेद रंग की टाटा हैरियर कार (एमएच-48 बीएच-8222) में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही ग्राम टेमरी जांच नाके पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की। पुलिस को देखते ही चालक ने कार तेज रफ्तार से भगा दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर कोमाखान चौकड़ी स्थित एनएच-353 पर वाहन को घेरकर रोक लिया।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 114 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा के बालीगुड़ा से लाकर महाराष्ट्र के धुले जिले के नारदाना क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर निवासी नागराज पारधी (26), दिनेश माली (28) और सतपाल सिंह राजपूत (38) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,