""""8 news cg -""""बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा: छात्रा को परिवार की हत्या की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा, 4 आरोपी गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा: छात्रा को परिवार की हत्या की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर-सरकंडा थाना पुलिस ने डरा-धमकाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने वाले एक संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक छात्रा को उसके परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या व सड़क दुर्घटना में मरवाने की धमकी देकर करीब डेढ़ वर्ष तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान उन्होंने किश्तों में 14 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं ऑनलाइन वसूल लिए, साथ ही करीब 450 ग्राम सोने के जेवरात भी हड़प लिए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अपने घरेलू कार्य, बैंक लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने छात्रा को लगातार धमकाना शुरू किया। आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या करने तथा एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर उसे भयभीत रखा।
डर के माहौल में छात्रा से आरोपियों ने एसबीआई और सहकारी बैंक के खातों से एटीएम और फोनपे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में 14.50 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका सहित अन्य जेवर शामिल थे, भी अपने कब्जे में ले लिए।
शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। सभी चारों आरोपियों को रविवार 2 अगस्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
आयुष यादव (22), निवासी मोपका विवेकानंद नगर।
आदर्श शर्मा (19), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई।
प्रिंस साहू (18), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई।
आदित्य पांडे (19), निवासी आर.के. नगर, बिलासपुर।
दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने बताया कि मामले में प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के समय में ब्लैकमेलिंग और भयादोहन के सबसे बड़े मामलों में से एक माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने हड़पी गई रकम और जेवरात का उपयोग कहां और किस तरह किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,