""""8 news cg -""""रक्षा बंधन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सघन जांच अभियान, “बने खाबो बने रहिबो 2.0” के तहत मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों की होगी जांच,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रक्षा बंधन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सघन जांच अभियान, “बने खाबो बने रहिबो 2.0” के तहत मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों की होगी जांच

बिलासपुर-रक्षा बंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में “बने खाबो बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत एक सप्ताह का विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
अभियान के अंतर्गत जिलेवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मिठाई दुकानों, कन्फेक्शनरी विक्रेताओं, खाद्य निर्माण फर्मों तथा अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति, खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी।त्योहारी समय में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग विशेष रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ताओं तक मिलावटी, दूषित अथवा अमानक खाद्य सामग्री न पहुंचे।
 जांच के दौरान संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा सकता है। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जन-जागरूकता पर भी जोर,,,,
विभाग द्वारा केवल जांच और कार्रवाई तक अभियान को सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि तथा प्रतिष्ठान की स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का उद्देश्य है कि त्योहारी खुशियां सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में मनाई जाएं। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से भी अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करें और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराएं।“बने खाबो बने रहिबो 2.0” अभियान के माध्यम से विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,