"""""8 news cg-"""""बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई जारी,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई जारी,,,,,

शिव गंगा नमकीन में ‘Zero Trans Fats व Cholesterol Free’ का दावा मिला""भ्रामक, जांच के लिए नमूना जब्त कर नोटिस जारी,,,,,,

बिलासपुर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा भ्रामक विज्ञापन के मामले में कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान कमलेश जनरल स्टोर से औषधा देशी घी का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं शिव गंगा नमकीन के निरीक्षण के दौरान उत्पाद पर ‘Zero Trans Fats and Cholesterol’ संबंधी दावा अंकित पाया गया। विभाग द्वारा उक्त दावे की सत्यता एवं खाद्य मानकों के अनुरूपता की जांच के लिए नमूना लिया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले दावे के संबंध में प्रतिष्ठान को Misleading Advertisement के तहत नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा देवभोग मिल्क, कोनी से दही एवं पनीर के नमूने भी लिए गए हैं। सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नमूने लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य कारोबारियों द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग एवं विज्ञापन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी है। विशेष रूप से ऐसे दावों पर निगरानी रखी जा रही है, जिनसे उपभोक्ताओं को खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता या स्वास्थ्य संबंधी विशेषताओं को लेकर भ्रमित किया जा सकता है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण, नमूना संकलन एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।कार्रवाई के दौरान आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी; खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी; अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।इन स्थानों मे की की गई कार्रवाई,,,,कमलेश जनरल स्टोर से औषधा देशी घी का नमूना लिया गया।शिव गंगा नमकीन से नमूना लेकर ‘Zero Trans Fats and Cholesterol’ दावे की जांच की जा रही है।शिव गंगा नमकीन को Misleading Advertisement के तहत नोटिस जारी किया गया।
देवभोग मिल्क, कोनी से दही एवं पनीर के नमूने लिए गए।
सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,