""""8 news cg -""""‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान में सख्ती: प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित, उत्पादन तत्काल बंद,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान में सख्ती: प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित, उत्पादन तत्काल बंद

बिलासपुर-जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।ताजा कार्रवाई में प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुलानी-ढेका, बिलासपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण में अनहाइजीनिक परिस्थितियां पाए जाने पर जनहित में फर्म का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रतिष्ठान को बंद कराया गया। फर्म में मिक्स केक का निर्माण किया जा रहा था। विभाग ने आवश्यक सुधार किए जाने तक खाद्य पदार्थों का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले अभियान के तहत शिव गंगा नमकीन का नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य उत्पाद पर “Zero Trans Fats” और “Cholesterol Free” जैसे दावे पाए गए, जिनकी सत्यता की जांच के लिए नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया। साथ ही Misleading Advertisement के तहत संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।
वहीं कमलेश जनरल स्टोर से देशी घी का नमूना तथा देवभोग मिल्क, कोनी से दही और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी की लगातार जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,