""""8 news cg -""""बिलासपुर में ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान जारी, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने,,,,""""पनीर, एग बिरयानी और अरहर दाल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए,,,,
बिलासपुर में ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान जारी, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने,,,,
पनीर, एग बिरयानी और अरहर दाल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए,,,,
बिलासपुर-जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत विभागीय टीम द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अमृत्युल्य मिल्क प्रोडक्ट, चिंगराजपारा से पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट, मंदिर चौक से एग बिरयानी का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं अपना मार्ट, रायपुर रोड तिफरा से प्राप्त शिकायत के आधार पर अरहर दाल का नमूना लिया गया।
विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में निर्धारित मानकों के विपरीत गुणवत्ता, मिलावट या अन्य अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान का उद्देश्य जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करना है। अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और शिकायतों के आधार पर नमूने लेने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर निगरानी बढ़ी है।विभाग का संदेश है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें