""""8 news cg -""""रफी-लता-आशा-किशोर-मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी सुरों की शाम"""22 अगस्त को ‘ट्रिब्यूट टू द लेजेंडरी सिंगर्स’कनक साहू के नेतृत्व में होगा"""संगीतमय आयोजन""""लाइव बैंड के साथ 30 से 35 evergreen गीतों की होगी""प्रस्तुति,,,,
""" 22 अगस्त को ‘ट्रिब्यूट टू द लेजेंडरी सिंगर्स’
कनक साहू के नेतृत्व में होगा"""संगीतमय आयोजन,,,,
""लाइव बैंड के साथ 30 से 35 evergreen गीतों की होगी""प्रस्तुति,,,,
बिलासपुर-शहर की प्रतिभाशाली गायिका और बिलासपुर की बेटी कनक साहू के नेतृत्व में कनक मेलोडी म्यूजिक ग्रुप द्वारा 22 अगस्त 2026, शनिवार को ‘Tribute to the Legendary Singers’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से लखीराम ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदी फिल्म संगीत के महान एवं सदाबहार गायकों मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोसले, सुमन कल्याणपुर, किशोर कुमार और मुकेश के लोकप्रिय गीतों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में सिंगर कनक साहू ने बताया कि ‘ट्रिब्यूट टू द लेजेंडरी सिंगर्स’ का उद्देश्य उन महान गायकों के अमर गीतों को नई पीढ़ी और संगीत प्रेमियों तक जीवंत अंदाज में पहुंचाना है, जिन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को एक अलग पहचान दी। कार्यक्रम में इन दिग्गज गायकों के चुनिंदा सुपरहिट और सदाबहार गीतों की लाइव प्रस्तुति दी जाएगी।लाइव बैंड के साथ होगी प्रस्तुति,,,,,
कनक साहू ने बताया कि कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि गीतों की प्रस्तुति केवल ट्रैक के माध्यम से नहीं, बल्कि लाइव बैंड और अनुभवी म्यूजिशियंस के साथ की जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 6 से 7 सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, जिनमें अधिकांश कलाकार स्थानीय हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से अनुभवी म्यूजिशियंस को भी आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि महान गायकों के गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है। इन दिग्गज कलाकारों के सदाबहार गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं और उन्हें लाइव म्यूजिक के साथ प्रस्तुत करने का अनुभव दर्शकों के लिए विशेष होगा। कनक साहू स्वयं कार्यक्रम में लीड सिंगर के रूप में प्रस्तुति देंगी।पांच घंटे तक गूंजेंगे सदाबहार नगमे,,,
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से रात लगभग 11:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान करीब 30 से 35 सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। अलग-अलग दौर और संगीत शैलियों के लोकप्रिय गीतों को शामिल कर कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि हर उम्र के संगीत प्रेमी इसका आनंद ले सकें।
कनक मेलोडी म्यूजिक ग्रुप की पूरी टीम कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजकों का कहना है कि लाइव इंस्ट्रूमेंट्स, अनुभवी म्यूजिशियंस और गायकों की प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को पुराने दौर के संगीत की वही मधुर अनुभूति देने का प्रयास किया जाएगा, जिसने कई पीढ़ियों को अपनी ओर आकर्षित किया है।प्रेस क्लब ने कनक साहू को दी शुभकामनाएं,,,,
प्रेसवार्ता के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कनक साहू को उनके संगीत सफर और उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने कहा कि बिलासपुर की बेटी अपनी सुरीली आवाज और प्रतिभा के माध्यम से शहर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। कम उम्र में संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कनक साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रेसवार्ता में प्रकाश बहरानी (मैनेजिंग डायरेक्टर), योगानंद साहू, ऋषि गोस्वामी, एम. विष्णु और दीपक मिश्रा सहित कनक मेलोडी म्यूजिक ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
कनक साहू एवं कनक मेलोडी म्यूजिक ग्रुप ने बिलासपुर शहर और आसपास के संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि 22 अगस्त की यह शाम महान गायकों के अमर गीतों, लाइव म्यूजिक और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों के नाम होगी, जिसे संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें