""""8 news cg -""""राज़धानी मे पुलिस कमिश्नरेट का एक्शन डे: डकैती की साजिश नाकाम""हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार"""चार हत्यारों को उम्रकैद और ट्रैफिक पुलिस का सख्त"""अभियान,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
राज़धानी मे पुलिस कमिश्नरेट का एक्शन डे: डकैती की साजिश नाकाम""हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार"""चार हत्यारों को उम्रकैद और ट्रैफिक पुलिस का सख्त"""अभियान,,,,,
बिलासपुर /रायपुर- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए गुरुवार कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम दिन रहा। एक ओर पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स में प्रस्तावित बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते विफल कर दिया, वहीं दूसरी ओर हत्या के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वर्ष 2023 के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में चार दोषियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उधर, यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई की।
रायपुर पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत थाना गुढ़ियारी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स, पंडरी में डकैती की योजना बना रहे,,,
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अप्रैल 2026 में ज्वेलरी शोरूम की रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था और आसपास की गतिविधियों का अध्ययन किया था। पुलिस के अनुसार इस साजिश में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की डकैती के प्रयास संबंधी धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,,,
थाना मुजगहन पुलिस ने 22 वर्षीय बीएड छात्रा भारती नेताम की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर सावंत बघेल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पिछले छह-सात महीनों से रायपुर के बोरियाकला क्षेत्र में साथ रह रहे थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी को युवती पर किसी अन्य युवक से बातचीत करने का संदेह था। इसी विवाद के दौरान मारपीट के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
2023 के हत्या कांड में चार दोषियों को उम्रकैद,,,,
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए हत्या प्रकरण में सत्र न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला गोंदवारा स्थित साहू होटल के पास हुए मामूली विवाद का था, जिसमें अजय कुमार कुर्रे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था,,,,
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। न्यायालय ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रभावी विवेचना को स्वीकार करते हुए सभी चारों आरोपियों—सोनू साहू, प्रवीण गिरी उर्फ राज, अर्जुन नंदा और सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गिरी गोस्वामी—को दोषी करार दिया।
स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान,,,,,
यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के बाहर विशेष जांच अभियान चलाकर नाबालिग वाहन चालकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की। एक दिन में 63 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें 59 नाबालिग वाहन चालक शामिल रहे।
अब तक अभियान के दौरान कुल 340 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें 269 नाबालिग वाहन चालक और 71 स्कूल ऑटो शामिल हैं। पुलिस ने अभिभावकों की काउंसलिंग करते हुए चेतावनी दी कि दोबारा नाबालिग के वाहन चलाते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का स्पष्ट संदेश,,,,,
इन लगातार कार्रवाइयों के माध्यम से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यह संदेश दिया है कि संगठित अपराध, हत्या, अवैध हथियार, डकैती की साजिश और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रोएक्टिव पुलिसिंग, त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन के जरिए कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें