""""8 news cg -"""दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी,,,,

बिलासपुर /दुर्ग -जिले में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुलगांव के बजरंग चौक निवासी शुभम साहू के रूप में हुई है, जो मनीष ट्रेवल्स में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, शुभम अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पुलगांव चौक से मनीष ट्रेवल्स की ओर जा रहा था। नाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे शुभम सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि शुभम साहू की शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,