""""8 news cg -""""शेरनी के हमले से 25 वर्षीय युवक की मौत,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
एटीआर रेंज में शेरनी के हमले से 25 वर्षीय युवक की मौत
अचानकमार रेंज में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए लोरमी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,,,,
बिलासपुर – बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में अचानकमार टाइगर रिजर्व की एटीआर रेंज में शेरनी के हमले से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव जोगीपुर जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोरमी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बांधा निवासी 25 वर्षीय धरम दास घृतलहरे जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शेरनी अपने शावक के साथ जंगल में मौजूद थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एटीआर रेंज क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया गया,
जिसे पोस्टमार्टम के लिए लोरमी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वन विभाग की टीम इलाके में शेरनी की गतिविधियों पर नजर रख रही है।घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने और अकेले जंगल की ओर जाने से बचने की हिदायत दी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। शेरनी और उसके शावक की मौजूदगी को देखते हुए एटीआर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें