""""8 news cg -""""नौकरी लगाने के नाम पर 3.60 लाख रुपये लेने का आरोप, रकम वापस नहीं करने पर पुलिस से शिकायत,,, थाने के बाहर समझौते के बाद फिर मुकरा आरोपी,,, जल्द होगी जेल,,,,
नौकरी लगाने के नाम पर 3.60 लाख रुपये लेने का आरोप, रकम वापस नहीं करने पर पुलिस से शिकायत,,, थाने के बाहर समझौते के बाद फिर मुकरा आरोपी,,, जल्द होगी जेल,,,,
जगन्नाथ साहू ने श्याम धीवर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की,,,,,
बिलासपुर-नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 60 हजार रुपये लेने और तय समय पर रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संतोषी चौक मोपका निवासी 28 वर्षीय जगन्नाथ साहू ने श्याम धीवर निवासी महामाया नगर, तिफरा के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि श्याम धीवर ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अलग-अलग किश्तों में उससे कुल 3 लाख 60 हजार रुपये लिए, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की जा रही है।
शिकायत के मुताबिक, जगन्नाथ साहू ने पुलिस को बताया है कि श्याम धीवर ने नौकरी लगाने की बात कहकर उससे टुकड़ों में कुल 3,60,000 रुपये लिए थे। रकम वापस करने के लिए श्याम धीवर ने 30 मई 2025 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही कथित तौर पर भारतीय स्टेट बैंक का चेक क्रमांक 120503 भी दिया गया था।
बार-बार आश्वासन, लेकिन रकम नहीं मिली,,,
शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो श्याम धीवर द्वारा आज पैसा देने और अगले दिन भुगतान करने की बात कहकर लगातार टालमटोल की जाती रही। काफी समय बीत जाने के बावजूद रकम वापस नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता ने इसे धोखाधड़ी की आशंका बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।सरकारी कर्मचारी होने का भी कथित दावा
जगन्नाथ साहू ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि श्याम धीवर स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताता है। शिकायत के अनुसार, उसने स्वयं के CSPDCL सेंदरी बिजली विभाग में कार्यरत होने की बात कही और कथित तौर पर यह भी कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों तक पहुंच है तथा उसके खिलाफ कहीं शिकायत करने से उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग,,,,
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में पूरे मामले की जांच कर श्याम धीवर के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी 3 लाख 60 हजार रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत 8 जुलाई 2025 को बिलासपुर में प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख आवेदन में किया गया है।
फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में कथित रूप से दिए गए चेक, रकम के लेन-देन तथा नौकरी लगाने के नाम पर किए गए वादे समेत अन्य बिंदुओं की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नोट :- पुलिस ने इस मामले में आरोपी को कार्रवाई के लिये बुलाया जहाँ आरोपी ने सारी रकम वापस करने की बात की जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ उसके बाद फिर से आरोपी मुकर गया है प्रार्थी का कहना है कि अभी इस मामले में वह कड़ी सी कड़ी कार्रवाई चाहता है,,,, शिकायत के आधार पर मामला अभी जांच में है,,,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें