""""8 news cg -""""बड़ी खबरें एक साथ"""कोरबा में 5 चोरी की बाइक बरामद"""बिलासपुर में अपहरण के फरार आरोपी गिरफ्तार"""दुर्ग में सोलर प्लांट पर फायरिंग का आरोपी पकड़ा"""रायगढ़ में 395 लीटर महुआ शराब जब्त,,,,,, सक्ति और मुंगेली से भी बड़ी खबर,,,,,,
बड़ी खबरें एक साथ: कोरबा में 5 चोरी की बाइक बरामद, बिलासपुर में अपहरण के फरार आरोपी गिरफ्तार; दुर्ग में सोलर प्लांट पर फायरिंग का आरोपी पकड़ा, रायगढ़ में 395 लीटर महुआ शराब जब्त,,,,,, सक्ति और मुंगेली से भी बड़ी खबर,,,,,,
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर /कोरबा-“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी गौरव नायक (20 वर्ष), निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे और निशानदेही से कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका देखकर हैंडल लॉक तोड़कर अथवा मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी कर लेते थे।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में एक मानिकपुर क्षेत्र, दो कोतवाली कोरबा क्षेत्र, एक उरगा क्षेत्र तथा एक कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थी।प्रकरण में आरोपी गौरव नायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उसका साथी कौवा उर्फ फैजान पहले से एक अन्य मारपीट के मामले में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है। पुलिस द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुराना बस स्टैंड मारपीट और अपहरण मामला: तारबाहर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा,,,,
बिलासपुर-पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में युवक से मारपीट कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र छाबड़ा (33 वर्ष), निवासी लिगियाडीह और जोई एंथोनी (26 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त 2026 की सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास वासु केशरवानी के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और डंडे से हमला किया तथा पत्थर से हमला करने का प्रयास भी किया। बाद में वासु को जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पूर्व में रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर फायरिंग: काम बंद कराने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,,
बिलासपुर/दुर्ग- ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर कर्मचारियों को काम बंद करने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में जामगांव (आर) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अविचल अग्रवाल (52 वर्ष), निवासी टैगोर नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को आरोपी अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से सोलर प्लांट निर्माण स्थल पहुंचा था। वहां निर्माण कार्य बंद करने को लेकर कर्मचारियों को धमकाया गया। विवाद के दौरान आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की तथा जमीन मालिक को भी धमकी दी।घटना की सूचना मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस ने विवेचना शुरू कर आरोपी की पहचान की। देर रात घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है।
आरोपी को 17 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन की रिमांड मिली है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे पूछताछ एवं विवेचना जारी है।
ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर /रायगढ़-नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में धनागर, कुरमापाली और कलमी क्षेत्र में चार अलग-अलग कार्रवाई की गई।धनागर से 100 लीटर, कुरमापाली से 20 लीटर, कलमी में पिता-पुत्र से 140 लीटर तथा कलमी में दो अन्य आरोपियों से 135 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल जब्त शराब की कीमत लगभग 53,500 रुपये बताई है।शराब बनाने एवं रखने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, प्लास्टिक डिब्बे, जरिकेन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जैजैपुर में पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर/सक्ती-थाना जैजैपुर पुलिस ने पत्नी पर धारदार टांगी से प्राणघातक हमला करने के मामले में आरोपी राजकुमार सहिस को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी सुमन बाई सहिस के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी टांगी को कमरे में छिपाकर मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भोथिया के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर टांगी से हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
मुंगेली में 12 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: पति-पत्नी गिरफ्तार
बिलासपुर /मुंगेली-थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी मुकेश पटेल (34 वर्ष) और मनीषा बाई पटेल (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,,,,
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की रात ग्राम घानाघाट में अरुण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल (24 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में मर्ग जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को मृतक और आरोपी महिला के बीच पूर्व परिचय तथा विवाद से जुड़ी जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा कथित रूप से महिला को एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।पुलिस का दावा है कि इसी से परेशान होकर आरोपी पति-पत्नी ने मृतक को अपने घर बुलाया। पूछताछ के मुताबिक दूध में नींद की दवा मिलाकर देने के बाद मृतक के बेहोश होने पर आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से बाहर ले जाकर फेंक दिया गया तथा मोबाइल फोन और कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त गमछे को नदी में फेंकने की बात सामने आई।मर्ग जांच में हत्या का तथ्य सामने आने के बाद थाना चिल्फी में अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें