""""8 news cg-""""वार्ड क्रमांक 5 से तिफरा ब्लॉक मुख्यालय तक गूंजा"""देशभक्ति का जयघोष"""धूमधाम से मनाया गया""80वां स्वतंत्रता दिवस,,,,,
वार्ड क्रमांक 5 से तिफरा ब्लॉक मुख्यालय तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर/तिफरा-15 अगस्त को देशभर के साथ बिलासपुर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वार्ड क्रमांक 5 के भगत सिंह आजाद नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।
ध्वजारोहण के पश्चात पार्षद श्रीमती गायत्री साहू ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों में वार्डवासियों की सहभागिता को आवश्यक बताया।
समारोह में दुर्गा पाल, संत सर्वे, सचिन भवानी, गौरव सिंह, विकास साहू सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, वार्डवासी और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
तिफरा ब्लॉक मुख्यालय में भी शान से लहराया तिरंगा
वहीं, ब्लॉक मुख्यालय तिफरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनाथ साहू एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्ष श्री संत सर्वे ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेशवासियों एवं आम जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। संदेश के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के मूल्यों को मजबूत बनाए रखने तथा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ देश एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री शिव यादव, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, वार्ड अध्यक्ष रमाकांत साहू, गौरव सिंह, गोविन्द मानिकपुरी, एल.के. लाडिया, अशद खान, पवन कश्यप, फूलचंद लहरे, रामकुमार मनहर, नरसिंह वैष्णव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, रमेश सोनी, विकास पाटकर, रमजान खान, विकास साहू, संतोष श्रीवास, कृष्णा ध्रुव, सूरज कश्यप, रुपेश साहू, सोनू यादव, बलराम वर्मा, संदीप साहू, दीपक यादव, मनोज यादव, उर्मिला साहू, लोचन यादव, पप्पू मानिकपुरी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और तिफरा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें