""""8 news cg -""""स्वतंत्रता दिवस पर तारबहार वार्ड में दिखी सेवा और एकजुटता""50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान,,,,,,
स्वतंत्रता दिवस पर तारबहार वार्ड में दिखी सेवा और एकजुटता, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान,,,,
बिलासपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 29 तारबहार में आज 16 अगस्त को जनसेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान वार्डवासियों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं सामाजिक सहयोगियों ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वार्ड पार्षद शेख आजम खान एवं कांग्रेस सचिव तस्लीम खान ने बताया कि यह रक्तदान शिविर का पहला वर्ष है। शिविर का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजन करना नहीं, बल्कि वार्ड में जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक स्थायी पहल शुरू करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल की गई है, जिससे जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल सके।
आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों, स्वास्थ्य संस्थानों, सहयोगियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस रक्तदान शिविर में वार्ड के गणमान्य वरिष्ठजन बड़ी संख्या में युवा व महिला वर्गिनी अपनी सहभागिता निभाई,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने देशभक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश देते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका,,डॉक्टर एल सी मंडरिया नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ चिरंजीव वस्त्रकार जरनल फिजिशियन
डॉक्टर नंदिनी साखरे दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक गुप्ता दंत सर्जन,डॉक्टर सरिया खातून दंत चिकित्सक,डॉक्टर मोहम्मद आबिद खान होम्योपैथिक,मोहम्मद आजम पार्षद
अब्दुल तस्लीम शहर कांग्रेस सचिव,हेरी डेनियल सुरेश राठौड़ वेंकट राव जयपाल निर्मलकर सुनील पाली शालोमन सिंह आर के राव रही!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें