""""8 news cg -""""60 वर्षीय ग्रामीण महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पने का आरोप,"""आरोपी गिरफ्तार,,,,,"""""7 डिसमिल के नाम पर 21 डिसमिल जमीन की कराई रजिस्ट्री, अशिक्षा का फायदा उठाने का आरोप,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
60 वर्षीय ग्रामीण महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

7 डिसमिल के नाम पर 21 डिसमिल जमीन की कराई रजिस्ट्री, अशिक्षा का फायदा उठाने का आरोप


बिलासपुर /राजनांदगांव-ग्रामीण महिला की अशिक्षा और भोलेपन का फायदा उठाकर उसकी जमीन हड़पने के आरोप में बसंतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 7 डिसमिल जमीन के नाम पर महिला से दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराकर कथित तौर पर 21 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री अपने पक्ष में करा ली। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, ग्राम अरसीटोला, तहसील डोंगरगांव निवासी जामबाई पति बलराम यादव (60 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी,,, कि मो.परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत (34 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, राजनांदगांव ने उसकी जमीन खरीदने की बात कही थी।शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला से 7-7 डिसमिल के हिसाब से कुल 21 डिसमिल जमीन खरीदने की बात कहते हुए इकरारनामा कराया। आरोप है कि बाद में रजिस्ट्री के दौरान महिला को 7 डिसमिल जमीन के दस्तावेज बताए जाने के बजाय 21 डिसमिल भूमि से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए।पुलिस का कहना है, कि आरोपी ने महिला की अशिक्षा एवं ग्रामीण होने का फायदा उठाते हुए कथित रूप से पूरी 21 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री करा ली। भूमि के एवज में दिए गए चेक में से एक चेक अनादरित होने की बात भी शिकायत में सामने आई है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी द्वारा कथित तौर पर पूरी प्रक्रिया महिला के नाम पर कराए जाने की भी जांच की जा रही है।शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत, पिता स्व. रूस्तम गोरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना छुरिया और थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में भी कथित रूप से इसी प्रकार की अपराध प्रणाली से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध एवं शिकायतें दर्ज हैं और वह थाना बसंतपुर का गुंडा बदमाश भी है।पुलिस अब आरोपी के पूर्व मामलों एवं उसके द्वारा इसी तरह की अन्य घटनाओं को अंजाम दिए जाने की संभावनाओं की भी जांच कर रही है।पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल एवं प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपी से जुड़े अन्य प्रकरणों एवं शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,