"""8 news cg -""""छत्तीसगढ़ में अपराध पर पुलिस का शिकंजा"""जुआ फड़ पर छापा""""₹60 लाख की चोरी का खुलासा"""ठगी गिरोह गिरफ्तार"""तंत्र-मंत्र मामले से लेकर हथियार लहराने तक"""बड़ी कार्रवाई,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छत्तीसगढ़ में अपराध पर पुलिस का शिकंजा: जुआ फड़ पर छापा, ₹60 लाख की चोरी का खुलासा, ठगी गिरोह गिरफ्तार; तंत्र-मंत्र मामले से लेकर हथियार लहराने तक बड़ी कार्रवाई,,,,,


जुआरियों से लेकर शातिर चोरों और ठगों तक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जिलों में अपराधियों पर कसा शिकंजा,,,,,
1. सक्ती में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार,,,,

पीपल के पेड़ के नीचे 52 पत्ती से चल रहा था जुआ, 17 हजार नकद समेत करीब ₹6.97 लाख का मशरूका जब्त
सक्ती, 8 अगस्त 2026। थाना सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹17,060 नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और चटाई बरामद की है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹6.97 लाख बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 8 लोगों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2. जांजगीर-चांपा में काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,,,,

₹50 हजार की ठगी से पहले पुलिस ने दबोचा गिरोह, 3 आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड पर पहले भी नकली नोट के मामले,,,,
जांजगीर-चांपा- काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली भारतीय नोट में बदलने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नवागढ़ निवासी साहिल कुमार के पिता से करीब 10 दिन पहले एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। उसने खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसके पास ऐसा काला कागज है, जिसे विशेष केमिकल से असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है।आरोपियों ने ₹50 हजार लेकर ₹2.50 लाख मूल्य के नोट तैयार करने का लालच दिया। प्रार्थी उनकी बातों में आकर 6 अगस्त को गोविंदा पुल के पास पहुंचा, जहां तेरस राम महिपाल, शिव प्रसाद मनहर और रामरतन साहू मौजूद थे।तीनों ने कथित तौर पर काले कागज और केमिकल के बदले ₹50 हजार मांगे। संदेह होने पर प्रार्थी ने पूछताछ की तो आरोपी मौके से फरार हो गए।शिकायत मिलते ही नवागढ़ पुलिस और साइबर टीम सक्रिय हुई। तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों के कब्जे से सफेद केमिकल पाउडर, केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला 6 काले कागज तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में तेरस राम महिपाल (34), रामरतन साहू (35) और शिव प्रसाद मनहर (36) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार शिव प्रसाद मनहर इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है और वह पूर्व में जैजैपुर थाना क्षेत्र के ₹24 लाख के नकली नोट तथा रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के ₹85 लाख के नकली नोट के मामले में चालान हो चुका है।प्रकरण में धारा 318(2) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।

3. जीपीएम पुलिस की चेतावनी: काले कागज से नोट बनाने के नाम पर ठगी,,,

“केमिकल डालते ही काला कागज बनेगा असली नोट” — झांसे से बचें, जीपीएम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,,,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-काले कागज पर विशेष केमिकल डालकर उसे असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने के नए तरीके को लेकर जीपीएम पुलिस ने आमजन को सतर्क किया है,पुलिस के अनुसार ठग खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताकर लोगों से संपर्क करते हैं और कम रकम लगाकर अधिक पैसा कमाने का लालच देते हैं। इसके बाद केमिकल, मशीन या किसी विशेष प्रक्रिया के नाम पर हजारों-लाखों रुपये की मांग की जाती है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि काले कागज को असली मुद्रा में बदलने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें और लालच में आकर रकम न दें।पुलिस ने विशेष रूप से लोगों को बैंक खाता, OTP, PIN, ATM या डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को साझा नहीं करने की सलाह दी है।
किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।जीपीएम पुलिस का संदेश है—लालच से बचें, जागरूक रहें और ठगी करने वालों के झांसे में न आएं।

4. दुर्ग में उधारी विवाद ने लिया हिंसक रूप,,,,उधारी और 77 सब्जी कैरेट मांगने पर विवाद, धारदार हथियार लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,
दुर्ग- सुपेला थाना क्षेत्र के आकाश गंगा इलाके में उधारी रकम और सब्जी कैरेट वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार लहराकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी नारायण सिंह की आकाश गंगा में थोक सब्जी की दुकान है। आरोपी मिथलेश कुमार चौधरी द्वारा पूर्व में उधारी में सब्जी ली गई थी। उसके पास प्रार्थी की रकम के साथ 77 सब्जी कैरेट वापस किया जाना बाकी था।8 अगस्त को पारस ज्वेलर्स के पास प्रार्थी की आरोपी से मुलाकात हुई। उधारी रकम वापस करने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद आरोपी ने टाटा एस वाहन से धारदार हथियार निकालकर लहराते हुए प्रार्थी और आसपास मौजूद लोगों को डराया। बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर पुष्पेन्द्र साहू के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।सूचना मिलने पर डायल-112 की सहायता से आरोपी को पकड़कर पुलिस थाना लाया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 इंच लंबा धारदार लोहे का हथियार बरामद किया है।आरोपी मिथलेश कुमार चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अहिवारा क्षेत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।मामले में धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
5. रायगढ़ में क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश
रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग में सख्ती: गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से निराकरण, सामान्य मामलों को 60 दिन में निपटाने के निर्देश,,,,,
रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।
बैठक में जुलाई माह में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, लंबित अपराधों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच, जुआ-सट्टा, नशे और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई।एएसपी ने लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य अपराधों का 60 दिन के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा संबंधित जानकारी CCTNS में दर्ज करने पर जोर दिया।आदतन एवं संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा धारा 129 BNSS के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक में होटल संचालकों और मकान मालिकों से उनके यहां ठहरने वाले व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जानकारी ‘समाधान ऐप’ पर दर्ज कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।एएसपी ने CCTNS, शिकायत पोर्टल एवं साइबर पोर्टल की एंट्री समय पर पूर्ण करने, ई-समंस की तामिली और ऑनलाइन न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के बाद प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी विवेचकों से अपराध विवेचना की बारीकियां सीखने के निर्देश दिए गए।
6. बिलासपुर- श्मशानघाट में आधी रात कथित तंत्र-मंत्र
चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित तंत्र-मंत्र! पूजा सामग्री लेकर पहुंचे चार युवक, एक ग्रामीणों के हाथ लगा,,
बिलासपुर- सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित श्मशानघाट में आधी रात कथित तंत्र-मंत्र किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चार युवक देर रात पूजा सामग्री लेकर श्मशानघाट पहुंचे थे। संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को देखकर युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।मौके से मछली, नींबू, नारियल, सिंदूर सहित अन्य पूजा सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार वहां कुछ तस्वीरें भी रखी मिलीं, जिनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर होने की जानकारी सामने आई है।मामले को एक चाकूबाजी प्रकरण में आरोपी की जमानत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर रखी अन्य तस्वीरों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि प्रियांशु बोले चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद है और उसे अब तक जमानत नहीं मिली है। वहीं उसके रिश्तेदार ओम बोले को हाल ही में जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है।पुलिस इस पूरे मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि श्मशानघाट में कथित गतिविधि के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था और इसमें फरार अन्य युवकों की क्या भूमिका है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश एवं मामले की जांच जारी है।
7. रायपुर में ₹60 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
सूने मकान का ताला तोड़कर ₹60 लाख की चोरी, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; पूरा माल बरामद,,,,
रायपुर- आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में सूने मकान से हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹60 लाख बताई गई है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी रविकांत गुप्ता 28 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया।शिकायत पर आमानाका थाना में अपराध क्रमांक 231/26, धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के हजारों CCTV फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।जांच के दौरान करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को पकड़ा गया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की संपूर्ण सामग्री, सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी के खिलाफ पंडरी थाना क्षेत्र में चोरी का एक अन्य मामला भी दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण तांडी उर्फ केडे (21 वर्ष) और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी (19 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के मामले का 48 घंटे में खुलासा होने के साथ ही चोरी का पूरा मशरूका बरामद किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,