""""8 news cg -""""चलती बस में ‘धक्का गैंग’ का पर्दाफाश! 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, झपटमारी की वारदात से मचा था हड़कंप,,,,,,,""""सबसे चौंकाने वाला खुलासा: भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को घेरते थे""आरोपी, CCTV ने खोला गिरोह का राज""""8 हजार रुपये बरामद, एक महिला आरोपी अब भी फरार,,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
चलती बस में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार,,,,

बिलासपुर /रतनपुर। रतनपुर पुलिस ने चलती बस में महिलाओं से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कई पूर्व में भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामले में संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान ने 11 अगस्त को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,, कि वह 2 अगस्त को अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर गया था। वापस लौटते समय दोनों नेहरू चौक बिलासपुर से बांकीमोंगरा जाने वाली बस में सवार हुए। महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ीं। भीड़ के दौरान आरोपियों ने गीता प्रधान के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे घेर लिया।महिलाएं शनिचरी चौक रतनपुर के पास बस से उतर गईं। कुछ देर बाद बस खाली होने पर जब गीता प्रधान ने अपने गले को देखा तो सोने की चेन गायब थीशिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो क्षेत्र के रूप में हुई। इसके बाद रतनपुर पुलिस टीम ने कोनकोना में दबिश देकर 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपियों ने एक राय होकर बस में सवार महिला को निशाना बनाकर धक्का-मुक्की करने और मौका पाकर उसकी सोने की चेन चोरी करने की बात स्वीकार की,,,,,पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चेन को अपने गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी, निवासी रामनगर थाना कुसमी को 20 हजार रुपये में देने की बात बताई। आरोपियों ने 12 हजार रुपये खर्च कर दिए, जबकि उनके कब्जे से पुलिस ने 8 हजार रुपये बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों में अंजली गिरी (25), लोहारिन बाई (50), सुनीता गिरी (30), रामबाई (40), प्रीति गिरी (30), शिवानी (20), देवी गिरी (20), नरेश गिरी (35) और राम गिरी (20) सभी निवासी कोनकोना ठिहईभाठा, थाना बांगो, जिला कोरबा शामिल हैं।पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।वहीं मामले में फरारआरोपी सुरतनी गिरी की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक अखिलेश पारकर, मोरध्वज चंद्रा एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,