""""8 news cg -""""नशे और अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का सख्त अभियान मे गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार, जुआरियों पर कार्रवाई"""हत्या मामले में 7 आरोपी दबोचे""" चाकूबाज व चोरी का सोना खरीदने वाला भी गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,"""""नशे और अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का सख्त अभियान: गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार,,,,,,,, जुआरियों पर कार्रवाई; हत्या मामले में 7 आरोपी दबोचे,"""चाकूबाज व चोरी का सोना खरीदने वाला भी गिरफ्तार,,,,
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,बिलासपुर/कोटा-नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-1 सूदनपारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान हीरो नेताम पिता स्व. जंगलिया नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-1 सूदनपारा, कोटा के कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सड़क हादसों में घायलों को समय पर मिलेगा कैशलेस उपचार, विवेचकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण,,,,बिलासपुर-सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल उपचार और प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना का समय पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर ने जिले के थानों में पदस्थ विवेचकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की आई-रेड और ई-डीएआर में ऑनलाइन प्रविष्टि, सत्यापन तथा कैशलेस उपचार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में बताया गया कि सामान्य रूप से घायल व्यक्ति के मामले में 24 घंटे के भीतर, जबकि गंभीर स्थिति में 48 घंटे के भीतर आई-रेड एवं ई-डीएआर में आवश्यक प्रविष्टियां किया जाना अनिवार्य है।योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार का प्रावधान है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है, जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस दुर्घटना की जानकारी का सत्यापन कर आवश्यक प्रविष्टियां पूरी करती है।यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना की स्थिति में घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद करें और योजना से जुड़े अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा की जानकारी घायल एवं उसके परिजनों को उपलब्ध कराएं।
बिलासपुर/मस्तूरी- ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार ग्रामीणों पर लाठी-डंडे और मुक्कों से किए गए हमले में एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की रात ग्राम लिमतरा के कुछ ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 मवेशियों को वे भारतमाला सड़क के पास छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम रलिया के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मवेशियों को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।हमले में मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए CIMS बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई।पुलिस ने मामले में गजानंद पटेल, अजय चंद्राकर, अश्विनी पटेल, आलोक सिदार, कोमल चंद्राकर, लोमस चंद्राकर और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे सहित अन्य सामान बरामद किया गया।आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2), 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
लीलगार नदी में बाइक समेत गिरे दो युवकों की बचाई जान, तीन युवकों ने पेश की मानवता की मिसाल,,,,,बिलासपुर/मस्तूरी/मल्हार-मनाडेरा मार्ग पर लीलगार नदी पार करते समय मोटरसाइकिल सहित नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर तीन युवकों ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की।जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को नदी में तेज बहाव के दौरान गुड़ा टंडन और दुर्गेश टंडन, निवासी चकरबेड़ा, नदी में गिर गए। इस दौरान मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट उर्फ करण ने बिना देर किए मदद के लिए आगे बढ़कर लकड़ी की सहायता से दोनों युवकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से दोनों की जान बच गई। उनके इस कार्य की पुलिस और स्थानीय लोगों ने सराहना की।एसएसपी रजनेश सिंह ने मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस विभाग की ओर से ऐसे साहसी युवाओं को एसडीआरएफ से प्रशिक्षण दिलाकर ‘जल मितान’ के रूप में तैयार करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,,,,बिलासपुर/कोनी-अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12,100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी बरामद की गई।पुलिस को 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि एसबीआई बैंक कोनी के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में दीनू भारती, गोलू भोई उर्फ विवेक, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू, मोहित अग्रवाल, आर्यन घृतलहरे, रिंकू कुमार और सचिन सूर्यवंशी शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
हेलमेट को लेकर बिलासपुर में विशेष अभियान, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर सघन चेकिंग,,,,बिलासपुर-सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जिलेभर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर हेलमेट की उपयोगिता समझाई और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई।यातायात पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं का प्रतिशत 61.6 प्रतिशत रहा, जबकि बिना हेलमेट वाहन चलाने के दौरान हुई मौतों में 66 प्रतिशत मामलों में सिर की चोट प्रमुख कारण रही।अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन विक्रेताओं को भी चेकिंग स्थलों पर हेलमेट स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वाहन चालकों को तत्काल हेलमेट उपलब्ध कराया जा सके।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट सहित सभी यातायात सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
हेलीपेड के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार,,,,बिलासपुर/रतनपुर- रतनपुर पुलिस ने हेलीपेड के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है।21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरबाभावर निवासी नवीन इंदूवा, उम्र 24 वर्ष, हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बिलासपुर/रतनपुर-बसों में महिलाओं द्वारा की गई झपटमारी के मामलों में पुलिस ने चोरी के सोने के खरीददार तक पहुंचते हुए कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम गलाया हुआ सोना, लगभग 7 तोला, बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे, पिता राजेंद्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार झपटमारी गैंग के सदस्यों से पूछताछ के दौरान गौतम दुबे का नाम सामने आया था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का करीब 7 तोला सोना खरीदकर उसे गलाने की बात स्वीकार की।
आरोपी को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
बिलासपुर/कोटा-अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम लोकबंद में दबिश देकर 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6,800 रुपये बताई गई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लोकबंद में कार्रवाई करते हुए मोहित बघेल, उम्र 43 वर्ष को पकड़ा। उसके कब्जे से अलग-अलग डिब्बों और बर्तन में रखी कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 690/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें