""""8 news cg -"""83 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सम्मानित, पुलिस परिवार की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस के कर्मठ जवानों का सम्मान,डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने बढ़ाया हौसला
83 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस परिवार की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां,,,,,
बिलासपुर- 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में देशभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक बिलासपुर. रजनेश सिंह ने उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को भी सम्मानित करते हुए उनके सहयोग और योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी. पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात.रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली. गगन कुमार आईपीएस, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन . परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा.तिलेश्वर प्रसाद यादव, एसडीपीओ श्री सुदीप सरकार, एसडीपीओ कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती अनिता नाग, रक्षित निरीक्षक.भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
83 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, बेहतर पुलिसिंग एवं विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा, उच्च न्यायालय संबंधी दायित्व, अपराध निराकरण, संपत्ति बरामदगी, NDPS मामलों की उत्कृष्ट विवेचना, डायल-112, CCTV/CCTNS संचालन, VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य एवं पुलिस कंट्रोल रूम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सम्मानित अधिकारियों में उप पुलिस अधीक्षक.पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था एवं उच्च न्यायालय से संबंधित दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। निरीक्षक श्रीमती श्वेता मिश्रा गौरेहा को उच्च न्यायालय में गृह (पुलिस) विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए, निरीक्षक. प्रदीप आर्य को संपत्ति बरामदगी एवं अपराध निराकरण में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा निरीक्षक. राहुल तिवारी को डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इसी तरह उप निरीक्षक श्री इन्द्रनाथ नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री विदेशी राम साहू को NDPS के दो प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक (अ) श्री संजय रावत एवं श्री शंकर कश्यप को IG बिलासपुर रेंज कार्यालय में सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लगन एवं तत्परता से निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया।
सहायक उप निरीक्षक (अ) गौरीशंकर बघेल को रीडर प्रथम शाखा एवं अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती प्रांतिका भारद्वाज को स्थापना शाखा एवं फंड सहायक के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य करने, सहायक उप निरीक्षक (अ) श्रीमती वंदना कौशिक को अवकाश शाखा के उत्कृष्ट कार्य तथा सहायक उप निरीक्षक (अ) आदित्य शर्मा को सहायक लिपिक प्रथम के दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। सहायक उप निरीक्षक (अ) मो. रमजान को रीडर द्वितीय शाखा एवं अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा निरीक्षक वाय.के. नाग, उप निरीक्षक पिल्लू राम मंडावी, सहायक उप निरीक्षक इन्दल पाटले, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक बांके बिहारी, दीर्घपाल कुरे, कमल किशोर शर्मा, परस राम कश्यप, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, किशन लाल नवरंग, दिनेश सिंह, अर्जुन शर्मा, आरक्षक मोहन धुरी, मुकेश आर. निराला, डिकेश साहू, रविशंकर ध्रुव, सुखदेव कश्यप, प्रेम उपाध्याय, शोभाराम पटेल, पूरन साहू, वन कुमार पटेल, बोधूराम कुंभकार, गोकुल जांगड़े, विश्वदीप खूंटे, दुर्गेश प्रजापति, विवेक राय, रूपलाल चंद्रा, शरद साहू, प्रकाश जगत, धर्मेन्द्र साहू, पुन्नी खांडे, सुनील कुमार सिंह, संतोष मरकाम, अजय शर्मा, कृष्ण कुमार बिंझवार, ओमप्रकाश खुटे, भागवत चंद्राकर, गोवर्धन शर्मा, सुनील पटेल, राजकुमार, नरेश निराला, देवानंद चंद्राकर, रविशंकर यादव, प्रशांत सिंह, आशीष राठौर, वीरेन्द्र राजपूत, ईश्वर प्रसाद चंद्रा, प्रदीप पाण्डेय, मनोज साहू (डॉग हैंडलर), भारत सिंह आर्मो, चालक गुरुवार सिंह, महिला आरक्षक हेमलता साहू, रश्मि तिवारी, सी.एच. ज्योतिर्मयी, नेहा पांडे, देवी यादव एवं उत्तरा राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों से चेतना हाल का पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति, उत्साह और भावनाओं से भर उठा। पुलिस परिवार की प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक.रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता की। उन्होंने पुलिस परिवार के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए परिवारजनों का उत्साहवर्धन किया।
“आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है”
सम्मान समारोह में एसएसपी एवं डीआईजी श्री रजनेश सिंह ने सम्मानित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों से न केवल बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ती है, बल्कि “आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।”
उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी निष्ठा, अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस परिवार को बताया बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग
एसएसपी. रजनेश सिंह ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और सम्मानित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जिस समर्पण और कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उसमें उनके परिवारों का सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पुलिस परिवार को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए उनके सहयोग एवं योगदान की सराहना की।
समारोह के अंत में एसएसपी एवं डीआईजी. रजनेश सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिलासपुर पुलिस के उज्ज्वल, सशक्त और बेहतर भविष्य की कामना की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह बिलासपुर पुलिस के लिए केवल उपलब्धियों के सम्मान का अवसर नहीं रहा, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, देशभक्ति, आपसी सौहार्द और पुलिस परिवार की एकजुटता का संदेश भी देता नजर आया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें