""""8 news cg -""""गिरोह पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,"""अब तक 9 गिरफ्तार,,,,4 पहले ही गिरफ्त मे,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
नाबालिग को धमकाकर 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये हड़पने वाले गिरोह पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 9 गिरफ्तार,,,,

बिलासपुर-सरकंडा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर उसके परिवार से करीब 450 ग्राम सोने के जेवर और 14.50 लाख रुपये ऐंठने के चर्चित भयादोहन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में अब तक एक महिला समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
मामले में अवैध रूप से सोने के जेवर खरीदने वाले दो खरीददारों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1122/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि जनवरी 2025 से 1 जुलाई 2026 के बीच आरोपियों ने नाबालिग बच्ची को उसके परिजनों की हत्या की धमकी देकर भयभीत किया और उससे नगदी व सोने के जेवर अपने कब्जे में ले लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने पहले चरण में 2 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रियम शर्मा, आकाश झा, शौर्य करोलिया, राजेश सोनी उर्फ राजू तथा खुशबू बुधिया शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों के कब्जे से भयादोहन से प्राप्त सोने के जेवर तथा नगदी भी जब्त की है।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,