""""8 news cg -""""बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेली थी नाबालिग; पुलिस जांच में जुटी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेली थी नाबालिग; पुलिस जांच में जुटी,,,,


बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरपारा की मरार गली में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वंशिका पांडे (14 वर्ष), पिता मनोज कुमार पांडे निवासी मगरपारा, मरार गली के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। शनिवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि शिखा पिछले एक-दो दिनों से काफी शांत और गुमसुम रहने लगी थी। हालांकि उसने किसी से किसी प्रकार की परेशानी या मानसिक तनाव की बात साझा नहीं की थी। परिजनों के अनुसार, हाल ही में उसने अपने पिता से मोबाइल खराब होने की बात कही थी और उसे ठीक कराने के लिए कहा था। उसके पिता मनोज कुमार पांडे बिजली मिस्त्री का काम करते हैं और घटना के समय काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर वे तत्काल घर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फिलहाल ऐसा कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता चल सके।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों एवं आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही छात्रा के हाल के व्यवहार और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,