""""8 news cg -"""छत्तीसगढ़ क्राइम""पुलिस और प्रशासन की बड़ी हलचल"""अवैध निर्माण पर बुलडोजर से लेकर हाईटेक पुलिसिंग तक"""""दिनभर की 9 बड़ी खबरें,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
"""छत्तीसगढ़ क्राइम""पुलिस और प्रशासन की बड़ी हलचल: अवैध निर्माण पर बुलडोजर से लेकर हाईटेक पुलिसिंग तक, दिनभर की 9 बड़ी खबरें,,,,,,,
1.बिलासपुर: अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर, दो मजदूरों की मौत के बाद जागा अमला,,,,
बिलासपुर-रिंग रोड-2 स्थित बाबजी,,,आरबी हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत के बाद नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी बहस और हंगामे की स्थिति भी बनी, जिसके चलते पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई,,,,,
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवन को लेकर जोन कार्यालय और मुख्यालय की ओर से चार बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसी आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।यह वही भवन है जहां हाल ही में बिजली का करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हुई थी।
घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि निर्माण अवैध था तो समय रहते उसे रोका क्यों नहीं गया। अब प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
2. रायगढ़: फर्जी QR पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार,,,,,
रायगढ़- जूटमिल थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाले 19 वर्षीय युवक मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो अलग-अलग घटनाओं में ₹6,100 का पेट्रोल भरवाने के बाद फर्जी भुगतान दिखाकर फरार हो गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और वाहन की विशेष पहचान के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी बलेनो कार जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
3. गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी,,,,
बिलासपुर/रतनपुर -रतनपुर स्थित गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में 70 वर्षीय चमरा राम सिदार मृत पाए गए। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी,,,,
प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मंदिर परिसर से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4.बिलासपुर रेंज: 'सशक्त' मोबाइल एप से हाईटेक होगी पुलिसिंग, आईजी ने दिए निर्देश,,,,,
बिलासपुर-अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने 'सशक्त' मोबाइल एप्लीकेशन को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक ली,,,,
उन्होंने निर्देश दिए कि एप के माध्यम से पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सूचना संकलन को अधिक प्रभावी बनाया जाए,,,,
एप के जरिए बाजार, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी मजबूत होगी तथा आम नागरिक भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।
5.बिल्हा: ऑपरेशन प्रहार के तहत 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त,,,,,
बिलासपुर-बिल्हा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा।
पुलिस ने 90 पौवा देशी शराब (16.2 लीटर) और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
6.सिरगिट्टी पुलिस का अभियान: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर-सिरगिट्टी थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए अड्डेबाजी और नशाखोरी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
7.रायगढ़: सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,
रायगढ़-खरसिया पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, कूलर, पंखा सहित चोरी का सामान बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।
8.बिलासपुर रेंज: 'अनुभव' ऐप बना जनता और पुलिस के बीच डिजिटल सेतु,,,,
बिलासपुर-पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आम नागरिकों से 'अनुभव' मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर रेंज के सभी थानों में यह व्यवस्था लागू की गई है। ऐप के माध्यम से नागरिक एफआईआर, शिकायत, पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, व्यवहार और अन्य सुविधाओं को लेकर सीधे अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतें सीधे आईजी कार्यालय तक पहुंचेंगी, जिससे समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
9.सक्ती: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,,,,,
सक्ती- जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म और उसके बाद धारदार हथियार से गंभीर हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पीड़िता पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल बालिका का उपचार बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें