""""8 news cg """"""""BIG BREAKING"''""बिलासपुर में मालाबार ज्वैलर्स को लेकर सराफा संघ का जोरदार हंगामा!,,,प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में शोरूम का घेराव, छोटे कारोबारियों की साख पर सवाल उठाने का आरोप; तौल/मानक मशीन और DVR पुलिस ने लिया कब्जे में

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
""""BIG BREAKING"''""बिलासपुर में मालाबार ज्वैलर्स को लेकर सराफा संघ का जोरदार हंगामा!,,,

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में शोरूम का घेराव, छोटे कारोबारियों की साख पर सवाल उठाने का आरोप; तौल/मानक मशीन और DVR पुलिस ने लिया कब्जे में
बिलासपुर-सराफा कारोबार से जुड़े विवाद ने शहर में उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मालाबार ज्वैलर्स के शोरूम पहुंच गए। व्यापारियों ने शोरूम के बाहर विरोध दर्ज कराते हुए छोटे सराफा कारोबारियों की प्रतिष्ठा और साख को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। ग्राहक की शिकायत से शुरू हुआ मामला,,बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एसके ज्वैलर्स के एक ग्राहक की शिकायत से हुई। ग्राहक द्वारा पूर्व में खरीदी गई ज्वेलरी के मानक को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद एसके ज्वैलर्स के संचालक सागर सोनी स्वयं ग्राहक के साथ मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे।मकसद था—ज्वेलरी की दोबारा जांच और वास्तविक स्थिति साफ करना।
मशीन की जांच के बाद बढ़ा विवाद,,,,
सराफा संघ का दावा है कि मालाबार ज्वैलर्स में उपलब्ध जांच मशीन से संबंधित ज्वेलरी की जांच की गई और मशीन पर वही मानक सामने आया, जिसे एसके ज्वैलर्स की ओर से बताया गया था।इस जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का भी दावा किया गया है। हालांकि, जांच की तकनीकी प्रमाणिकता और आभूषण के वास्तविक मानक की अंतिम पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
कथित अभद्र भाषा पर भड़का सराफा बाजार,,,
मामला जांच तक सीमित रहता, इससे पहले संघ के अनुसार शोरूम में मौजूद एक कर्मचारी द्वारा एसके ज्वैलर्स के संचालक के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।बस फिर क्या था—मामला सराफा बाजार तक पहुंचा और प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और संघ के पदाधिकारी मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे और जोरदार विरोध दर्ज कराया।“व्यापार करना अधिकार, लेकिन दूसरे की साख पर सवाल क्यों?”सराफा संघ का कहना है कि व्यापार करना हर व्यापारी का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे कारोबारी के उत्पाद, गुणवत्ता या प्रतिष्ठा पर बिना पर्याप्त आधार के सवाल उठाना उचित नहीं है।संघ ने कथित अभद्र व्यवहार को लेकर संबंधित पक्ष से माफी की मांग भी की।
 पुलिस की एंट्री, मशीन और DVR जब्त,,,,,
विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। सराफा संघ की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। तौल/मानक जांच मशीन और DVR को पुलिस द्वारा जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।अब पुलिस की जांच में यह अहम होगा कि DVR में क्या रिकॉर्ड है, जांच मशीन से संबंधित प्रक्रिया में क्या सामने आया और पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही।
 सराफा बाजार में मचा हड़कंप,,,,,
घटना के दौरान प्रदेश सराफा संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ सराफा कारोबारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के चलते पूरे मामले ने शहर के सराफा कारोबार में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने ग्राहकों से भी आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क, बिल, प्रमाणिक दस्तावेज और गुणवत्ता संबंधी जानकारी की जांच करने की अपील की।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,