""""8 news cg -""""BIG BREKING"""दिल दहला देने वाली वारदात"""घर में अकेली BCA छात्रा की सहपाठी ने की निर्मम हत्या"""आरोपी गिरफ्तार; पुलिस हर पहलू से कर रही""""जांच,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
BIG BREKING"""दिल दहला देने वाली वारदात"""घर में अकेली BCA छात्रा की सहपाठी ने की निर्मम हत्या"""आरोपी गिरफ्तार; पुलिस हर पहलू से कर रही""""जांच,,,,,
बिलासपुर छत्तीसगढ़ /लखनऊ -उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बीसीए की छात्रा स्मृति पांडेय की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, घटना उस समय हुई जब स्मृति अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका सहपाठी घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने धारदार हथियार से छात्रा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, छात्रा की बहन जब घर पहुंची तो उसने स्मृति को खून से लथपथ पाया और आरोपी भी घायल अवस्था में वहीं मिला। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
घटनास्थल से पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें