"""""8 news cg -""""रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में सभापति अंकित वाला बोर्ड और CG-04 पासिंग वाहन, उठे"""गंभीर सवाल,,,,,????

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में सभापति के बोर्ड वाला वाहन, उठे"""गंभीर सवाल,,,,,





मध्यप्रदेश की नगर परिषद बनगवां का पदनाम, छत्तीसगढ़ का पंजीयन नंबर—उसलापुर में रेलवे ड्यूटी में वाहन के इस्तेमाल को लेकर अनुमति और स्वामित्व पर सवाल

बिलासपुर-रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में मध्यप्रदेश की नगर परिषद बनगवां के सभापति का बोर्ड लगा एक वाहन नजर आने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली और वाहन के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वाहन पर एक ओर “नगर परिषद बनगवां सभापति” लिखा हुआ है, वहीं दूसरी ओर “इमरजेंसी ड्यूटी उसलापुर” अंकित है। वाहन का पंजीयन क्रमांक CG04QC7157 है।
मामले की खास बात यह है कि बनगवां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नगर परिषद है, जबकि वाहन का पंजीयन छत्तीसगढ़ का है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि नगर परिषद बनगवां के सभापति का पदनाम प्रदर्शित करने वाला यह वाहन बिलासपुर के उसलापुर में रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में किस व्यवस्था के तहत लगाया गया।

अनुमति किसने दी, जिम्मेदारी किसकी?
वाहन की तस्वीर सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल रेलवे की ओर से इसकी अधिकृतता को लेकर है। क्या रेलवे प्रशासन ने इस वाहन को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अधिकृत किया है? यदि हां, तो वाहन को किस विभाग, अधिकारी या एजेंसी के माध्यम से ड्यूटी में लगाया गया? वाहन के संचालन और उपयोग की जिम्मेदारी किसकी है?
इसके अलावा सरकारी पदनाम वाले बोर्ड के इस्तेमाल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। यदि वाहन निजी अथवा किसी अन्य संस्था के स्वामित्व में है, तो उस पर नगर परिषद बनगवां सभापति का पदनाम किस आधार पर प्रदर्शित किया गया है, यह भी जांच का विषय बन गया है।
रेलवे प्रशासन से स्पष्टता की जरूरत,,, और एक गंभीर प्रश्न??
एक ही वाहन पर मध्यप्रदेश की नगर परिषद का पदनाम, छत्तीसगढ़ का पंजीयन नंबर और रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी—इन तीनों के सामने आने से मामला कई सवाल खड़े करता है। हालांकि वाहन के वास्तविक स्वामित्व, रेलवे से उसके अधिकृत अनुबंध अथवा ड्यूटी आदेश की स्थिति संबंधित विभागों के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब निगाह रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग पर है कि वे इस वाहन के उपयोग को लेकर स्थिति साफ करें। आखिर यह वाहन रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में किस आदेश, किस अनुमति और किस व्यवस्था के तहत लगाया गया है? यही वह सवाल है, जिसका जवाब सामने आना जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,