"”""8 news cg -"""""बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर आईजी गर्ग का सख्त एक्शन"""" हेलमेट, ITMS और नाबालिग चालकों पर विशेष फोकस"""""तीन नए यातायात थाने जल्द होंगे शुरू""""ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक हॉटस्पॉट की होगी समीक्षा,,,,,
बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर आईजी गर्ग का सख्त एक्शन: हेलमेट, ITMS और नाबालिग चालकों पर विशेष फोकस,,,,,
तीन नए यातायात थाने जल्द होंगे शुरू, ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक हॉटस्पॉट की होगी समीक्षा,,,,,
बिलासपुर-शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने सोमवार को यातायात थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों, जाम वाले क्षेत्रों, दुर्घटना संभावित स्थलों और यातायात व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। आईजी गर्ग ने 1 जनवरी 2026 से अब तक ITMS के माध्यम से काटे गए चालानों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ITMS तकनीक का अधिकतम और गुणवत्तापूर्ण उपयोग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।हेलमेट को लेकर चलेगा सघन जागरूकता अभियान
सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में दोपहिया वाहन चालकों की मौत का प्रमुख कारण सिर में गंभीर चोट लगना सामने आने के बाद आईजी ने जिलेभर में व्यापक हेलमेट जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल यातायात नियमों का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए।
4-E मॉडल से दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर
आईजी गर्ग ने सड़क सुरक्षा के लिए 4-E मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसके तहत Traffic Engineering, Traffic Education, Traffic Enforcement और Traffic Emergency Services को बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।
ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा जाम और दुर्घटनाओं के कारणों का स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए गए।
नाबालिग वाहन चालकों पर होगी विशेष निगरानी
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मॉल, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को नाबालिगों को वाहन नहीं देने के लिए समझाइश देने पर भी जोर दिया गया।हाईवे पर खड़े ट्रकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हाईवे पर अवैध अथवा खतरनाक तरीके से खड़े ट्रकों को लेकर भी आईजी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ऐसे वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी फोकस
नेहरू चौक से हाईकोर्ट और भोजपुरी मार्ग सहित मवेशी बाहुल्य क्षेत्रों को 'ग्रे स्पॉट्स' के रूप में चिन्हित किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टिव बैंड पहनाए गए हैं और सड़कों पर 61 'Cattle on Road' बोर्ड लगाए गए हैं।
बेलमुंडी और रतनपुर में शेल्टर तथा हेल्पलाइन 1033 और 1100 के संचालन की भी जानकारी दी गई। आईजी गर्ग ने मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सघन बनाने के निर्देश दिए।'हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर रखें, दुर्घटना से होने वाली मौतों से मुक्त रहें',,,,,,
बिलासपुर रेंज पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 'यातायात जागरूकता एवं हेलमेट अनिवार्यता महाअभियान' के तहत SOP जारी की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर से ब्लॉक स्तर तक प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।आईजी गर्ग ने इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और SOP का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
सरकंडा, तिफरा और लिंक रोड में खुलेंगे नए यातायात थाने
शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन की अधिसूचना के तहत स्वीकृत तीन नए यातायात थानों—सरकंडा, तिफरा और लिंक रोड बिलासपुर को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। आईजी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर नए थानों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए।चौराहों पर जवानों की तैनाती के लिए बनेगा व्यावहारिक रोस्टर,,,,प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस जवानों की प्रभावी तैनाती के लिए व्यावहारिक ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों और टैंगो टीमों के बीच बेहतर समन्वय एवं कार्य-विभाजन सुनिश्चित करने को कहा गया।आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम नागरिकों के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जागरूकता और वैधानिक कार्रवाई दोनों को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर देते हुए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप शहर की यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें