""""8 news cg -""""Malabar प्रकरण के विरोध में 20 अगस्त को आधे दिन बंद रहेगा बिलासपुर सराफा बाजार"""""""सराफा व्यापारी गांधी चौक से कलेक्टर कार्यालय तक निकालेंगे पैदल मार्च"""निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
Malabar प्रकरण के विरोध में 20 अगस्त को आधे दिन बंद रहेगा बिलासपुर सराफा बाजार"""

""""सराफा व्यापारी गांधी चौक से कलेक्टर कार्यालय तक निकालेंगे पैदल मार्च"""निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन,,,,,

बिलासपुर-Malabar प्रकरण को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस संबंध में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की विभिन्न सराफा इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं प्रमुख व्यापारियों ने मामले पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त 2026, गुरुवार को बिलासपुर के सराफा व्यापारी आधे दिन अपनी दुकानें बंद रखकर सांकेतिक विरोध एवं एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद सराफा व्यापारी गांधी चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर Malabar प्रकरण की निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।
व्यापारिक प्रतिष्ठा और ग्राहकों के विश्वास का मुद्दा
सराफा एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन किसी व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध व्यक्तिगत विरोध के रूप में नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ता जागरूकता, सराफा व्यवसायियों की प्रतिष्ठा, व्यापारिक हितों, ग्राहकों के विश्वास तथा जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को सामने रखना है।एसोसिएशन के अनुसार यदि किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और उपभोक्ताओं तथा व्यापारियों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।
ऑनलाइन कोर कमेटी की बैठक में भी बनी रणनीति
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ऑनलाइन कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष कमल सोनी, सचिव प्रकाश गोलछा, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, चेयरपर्सन एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप मारुति घोरपड़ सहित विभिन्न जोन के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में रायपुर जोन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार कनुगा, दुर्ग जोन से उत्तम चंद भंडारी, बिलासपुर जोन से पवन अग्रवाल, बस्तर जोन से राजू दुग्गड़ तथा सरगुजा जोन से राजेश सोनी सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।बिलासपुर बैठक में प्रमुख व्यापारी रहे मौजूद,,,,,बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की बैठक में श्रीकांत पांडेय, जितेंद्र सोनी, नवनाथ सोनी, सूरज सोनी सहित शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में 20 अगस्त के विरोध कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों की भागीदारी, पैदल मार्च और कलेक्टर को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को लेकर चर्चा की गई।
अध्यक्ष कमल सोनी बोले—किसी को बदनाम करना उद्देश्य नहीं,,,,,छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि सराफा व्यापारियों का उद्देश्य किसी संस्था को बदनाम करना नहीं है। उद्देश्य यह है कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के हितों की रक्षा हो तथा जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय तरीके से पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के बाद तथ्य सामने आने चाहिए। एसोसिएशन इसी मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहा है।20 अगस्त का आधे दिन का बाजार बंद और पैदल मार्च अब बिलासपुर सराफा कारोबारियों की एकजुटता तथा निष्पक्ष जांच की मांग का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,