""""8 NEWS CG-"""" पुलिस परेड मैदान से लेकर"SECL""NTPC सहित बिलासपुर प्रेस क्लब तक""तिरंगे की शान में रंगा"न्यायधानी बिलासपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति,सम्मान और संकल्प का बिलासपुर मे दिखा""अद्भुत संगम,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुलिस परेड मैदान से लेकर"SECL""NTPC सहित बिलासपुर प्रेस क्लब तक""तिरंगे की शान में रंगा"न्यायधानी बिलासपुर,
80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति, सम्मान और संकल्प का बिलासपुर मे दिखा""अद्भुत संगम,,,
पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों की भव्य परेड ने बांधा समां,,,
बिलासपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान की धुन के बीच परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
समारोह में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह और सीसीएफ श्री मनोज पांडे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।तिरंगा शपथ के साथ नशामुक्ति का संकल्प,समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। ब्रह्मकुमारी दीदी ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान"""नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीद परिवारों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल भावुक और गौरवपूर्ण वातावरण से भर उठा। उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।
50 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र
शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला शक्ति का शानदार प्रदर्शन""""सीनियर वर्ग की परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम और नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स द्वितीय और एनसीसी सीनियर बॉयज तृतीय रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला प्रथम, एलसीआईटी बोदरी द्वितीय और दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल एवं पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। सुश्री कनक साहू ने वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति दी।
जनसंपर्क की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान, सहायक जनसंपर्क अधिकारी रचना मिश्रा को मिला प्रशस्ति पत्र,,,
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग बिलासपुर की सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
श्रीमती मिश्रा ने विभागीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर समाचारों के त्वरित प्रेषण एवं मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान भी उनके कार्य की सराहना की गई।उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में योगदान दिया।सफलता की कहानियों, योजनाओं के जमीनी प्रभाव और उपलब्धियों पर आधारित समाचार एवं आलेख तैयार करने के साथ सोशल मीडिया को समाचार संप्रेषण के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।
सम्मान मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक जनसंपर्क मुनुदाऊ पटेल सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
कलेक्टोरेट और कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने फहराया तिरंगा
बिलासपुर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट बिलासपुर तथा नए एवं पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जिला कार्यालय तथा दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर सुनील जैन ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन
बिलासपुर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री सुनील जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।समाज कल्याण विभाग के सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति दी गई। कमिश्नर श्री जैन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को स्मरण किया।
इस अवसर पर संभाग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने अपने निवास कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया।
एनटीपीसी सीपत में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, 100 फीट ऊंचे तिरंगे का हुआ लोकार्पण
सीपत-एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के बाद मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उन्होंने सीआईएसएफ, डीजीआर और बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया।
अपने संबोधन में श्री मंडल ने कहा कि एनटीपीसी वर्ष 1975 से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी देशभर में लगभग 116 स्टेशनों के माध्यम से 91 हजार मेगावाट से अधिक की क्षमता के साथ ऊर्जा क्षेत्र में योगदान दे रहा है।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी सीपत ने करीब 21,500 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल एवं दिशा केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
उत्कृष्ट कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। परियोजना प्रभावित गांवों के विद्यालयों के 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’ प्रदान की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन ‘ऊर्जा भवन’ के सामने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण भी किया गया।
एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी हरीश दुहन ने फहराया तिरंगा,,,
बिलासपुर-एसईसीएल के वसंत विहार खेल मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
उन्होंने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवं वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी. दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित परेड का निरीक्षण किया।अपने संदेश में सीएमडी श्री दुहन ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से एसईसीएल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान दे रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार
डीएवी पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
उत्कृष्ट कवायद दल, सर्वोत्कृष्ट कवायद दल और उत्तम पोशाक के लिए परेड प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों और उनके बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ जी+4 सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसईसीएल ने रोपे 80 पौधे, हरित भविष्य का लिया संकल्प
बिलासपुर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसईसीएल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, बिरंची दास, डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक रमेश चंद्र महापात्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि 80 पौधों का रोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि एसईसीएल ऊर्जा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण और इको-पार्क जैसी पहलों को भी महत्व दे रहा है।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
तिरंगे की छांव में पत्रकारिता की गौरवशाली विरासत को नमन, बिलासपुर प्रेस क्लब में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में भी देशभक्ति और पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा का संगम देखने को मिला। राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित समारोह में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री विजय क्रांति तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।कार्यक्रम से पहले भारत माता की पूजा-अर्चना की गई तथा पुष्प अर्पित कर श्रीफल भेंट किया गया। ध्वजारोहण के बाद पत्रकार साथियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का गायन किया।समारोह में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई और वरिष्ठ पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकारिता की भूमिका को किया याद
समारोह में आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था तक पत्रकारिता की भूमिका को याद किया गया। पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकारिता ने जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी मीडिया जनहित के मुद्दों को सामने लाने और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने का दायित्व निभा रहा है।
ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत-संगीत का आयोजन हुआ। पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों से वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना रहा। गीतों के माध्यम से देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद किया गया।
इस वर्ष प्रेस क्लब में ध्वजारोहण की परंपरा में भी बदलाव देखने को मिला। स्व. डीपी चौबे ट्रस्ट भवन में कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह और राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब में उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने तिरंगा फहराया। इसे पदाधिकारियों के बीच सहभागिता और सम्मान की भावना के रूप में देखा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें