""""8 news cg -""""तीन दशक की समर्पित पुलिस सेवा को सलाम, एसएसपी शशि मोहन सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत,,,,"""""नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान, रायगढ़ एसएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
तीन दशक की समर्पित पुलिस सेवा को सलाम, एसएसपी शशि मोहन सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत,,,,

नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान, रायगढ़ एसएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक,,,,,

बिलासपुर/रायपुर /रायगढ़-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री.विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया,,,,,,,
इस अवसर पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक.शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान,,, शशि मोहन सिंह की दीर्घकालीन पुलिस सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा कानून-व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया था, जिनमें श्री सिंह का नाम भी शामिल रहा।1997 में शुरू हुआ पुलिस सेवा का सफर,,,,,,शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा तथा आमजन की सुरक्षा और सेवा के मोर्चे पर उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली ने उन्हें एक अनुभवी एवं प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया।पुलिसिंग के साथ रचनात्मक क्षेत्र में भी पहचान,,,,,
 शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। पुलिस सेवा के साथ वे अभिनय, कविता और लेखन में भी रुचि रखते हैं,,,,,,,,
अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सरोकारों, संवेदनशील पुलिसिंग तथा पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।रायगढ़ पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल,,,,स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होना रायगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की पहचान है।
श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,