""""8 news cg -"""एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा,,,,,,

बिलासपुर बिग ब्रेकिंग,,,,
 शेख असलम की रिपोर्ट,,
बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा,,,,

बिलासपुर-बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। अचानक हुई इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बिलासपुर आने वाली Alliance Air की फ्लाइट 9I697 बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। इसी दौरान विमान का टायर फट गया। हालांकि, पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर रोक लिया।
सभी यात्री सुरक्षित,,,,,,,
विमान में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
बिलासपुर-प्रयागराज फ्लाइट प्रभावित,,,,
विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई है।
फिलहाल विमान के टायर फटने के सटीक कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और एयरलाइन की ओर से जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
फिलहाल राहत की बात यह है कि लैंडिंग के दौरान हुई इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी बड़े हादसे की स्थिति टल गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,