""""8 news cg -"""""राजधानी में महिला की हत्या का खुलासा,पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार"""दुर्ग में नवविवाहिता की मौत पर पति के कथित संबंधों को लेकर सवाल""""कवर्धा होम थिएटर ब्लास्ट में आरोपी को उम्रकैद""""नया रायपुर में तेज रफ्तार कार हादसा, एक गंभीर """"दुर्ग में दिनदहाड़े लाखों की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,,,,,
राजधानी में महिला की हत्या का खुलासा, पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार"""दुर्ग में नवविवाहिता की मौत पर पति के कथित संबंधों को लेकर सवाल""""कवर्धा होम थिएटर ब्लास्ट में आरोपी को उम्रकैद""""नया रायपुर में तेज रफ्तार कार हादसा, एक गंभीर """"दुर्ग में दिनदहाड़े लाखों की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,,,,,
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार — अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा,,,,,
बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में सेजबहार निवासी 29 वर्षीय देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर साइकिल से उनका पीछा करता था और मौका मिलने पर उन्हें निशाना बनाता था।पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होना मृत्यु का कारण बताया गया। इसके बाद मुजगहन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।इसी बीच 5 अगस्त को सेजबहार क्षेत्र में एक महिला से मारपीट की घटना सामने आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8:30 बजे घर लौटते समय एक अज्ञात युवक उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज और धमकी देते हुए महिला को नाली में धक्का दिया और मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आठ से अधिक टीमें गठित कीं। घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही पुराने आपराधिक मामलों में शामिल लोगों और हाल ही में जेल से बाहर आए संदिग्धों की गतिविधियों की भी जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस को सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस के अनुसार महिला को अकेले जाते देखकर आरोपी ने उसका पीछा किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतिका का मोबाइल लेकर आरोपी के फरार होने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त साइकिल और उसके द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।पहले भी गंभीर मामले में जेल जा चुका है आरोपीपुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मुजगहन थाने में वर्ष 2017 में दर्ज दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा वर्ष 2025 में टिकरापारा थाने में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।पुलिस ने देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला, पिता तुकाराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेजबहार आमापारा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्ग में नवविवाहिता की मौत, पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने लगाए आरोप,,,,,
बिलासपुर /दुर्ग- दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। परिजनों ने उसकी मौत के पीछे पति के कथित विवाहेतर संबंध को वजह बताया है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और पति के कथित प्रेम संबंध से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है। मृतिका के मामा साहब लाल यादव ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात रवीना और उसका पति घर पर थे। इसी दौरान कथित प्रेमिका के घर पहुंचने की बात सामने आई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद रवीना को कमरे में बंद किए जाने और पति के बाहर चले जाने की बात सामने आई है। परिजनों का दावा है कि रवीना ने रात में पति से संपर्क करने के कई प्रयास किए। इसके बाद उसने कमरे में अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मायके पक्ष को मिली। सूचना मिलने के बाद जौनपुर से परिजन दुर्ग पहुंचे। नवविवाहिता की मौत होने के कारण पंचनामा महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद पिता लल्लन यादव सहित मायके के परिजन शव लेकर जौनपुर रवाना हो गए।फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, कथित प्रेम संबंध और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट मामले में आरोपी को उम्रकैद, दूल्हे को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा,,,,
बिलासपुर /कवर्धा-रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव में हुए बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट मामले में अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजय मरकाम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में शादी के बाद घर पहुंचे एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में विस्फोट होने से दूल्हे की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।शुरुआत में घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर सुनियोजित साजिश के रूप में देखा गया। जांच के दौरान दुल्हन के प्रेमी संजय मरकाम पर पुलिस का संदेह गहराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुल्हन की दूसरी जगह शादी होने से नाराज था और उसने दूल्हे को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शादी का तोहफा बना मौत का कारण,,,शादी के बाद घर पहुंचे होम थिएटर को परिवार के लोगों ने सामान्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समझा। उसे चालू करने के बाद हुए विस्फोट में परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और उससे जुड़े पैकेज की पड़ताल की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दूल्हे को निशाना बनाने के लिए उपकरण में विस्फोटक लगाया था और उसे शादी के तोहफे के रूप में घर तक पहुंचाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में विस्तृत विवेचना की।सूक्ष्म जांच से खुली साजिश,,मामले के विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और उपकरण के कवर तथा पार्सल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान इस घटना का कनेक्शन मध्यप्रदेश से सामने आया, जिसके बाद आरोपी की गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की गई।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की कथित संलिप्तता सामने आने का दावा किया। अदालत में मामले की सुनवाई के बाद आरोपी सरजू उर्फ संजय मरकाम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
नया रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त; एक युवक गंभीर,,,,,
बिलासपुर /नया रायपुर-नया रायपुर में तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के पीछे एक डिजायर कार ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया,,,
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव का प्रयास किया। कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन की रफ्तार काफी तेज होने की बात कही है। कुछ लोगों ने दोनों युवकों के नशे में होने का दावा भी किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।घटना के बाद गरियाबंद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गफ्फार मेमन उर्फ गप्पू भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने में मदद की।हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और संभावित नशे में ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 15–20 लाख के जेवर और 90 हजार नकद ले गए चोर,,,,
बिलासपुर /दुर्ग-दुर्ग जिले के बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में चोरी हुई, वहां पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी नगर निवासी आदित्य सोनी 15 अगस्त की शाम करीब 6 बजे परिवार के साथ पूजा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। आरोपियों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर सोने के जेवरात तथा करीब 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।पूजा से लौटने के बाद परिवार ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। घर के भीतर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार के अनुसार लाख़ो रुपये कीमत के सोने के जेवरात और 90 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं।बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में दुर्ग जिले में यह तीसरी बड़ी चोरी है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें