""""8 news cg -""""लोको पायलट के घर लाखों की चोरी, परिवार के साथ शतरंज प्रतियोगिता में गया था पीड़ित""चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर""आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
राजकिशोर नगर में लोको पायलट के घर लाखों की चोरी, परिवार के साथ शतरंज प्रतियोगिता में गया था पीड़ित

चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े,,

बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।
 वापस लौटने पर घर का मुख्य चैनल गेट टूटा मिला और अंदर आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित रेलवे के बिलासपुर डिवीजन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वे 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मिलाई गए थे। 
अगले दिन 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया कि उनके घर के मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है और मुख्य प्रवेश द्वार का दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल परिवार के साथ वापस बिलासपुर के लिए रवाना होकर सुबह करीब 8:15 बजे राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के पीछे अपने मकान में पहुंचे। इस दौरान पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी। 
पुलिस की मौजूदगी में जब घर के अंदर प्रवेश किया गया तो चैनल गेट का ताला टूटा मिला। मुख्य दरवाजे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।घर के बेडरूम में रखी आलमारी का दरवाजा और लॉकर भी टूटा हुआ मिला। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक लॉकर में रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
ये जेवरात हुए चोरी,,,,,
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान में तीन पीस सोने के सेट, एक डायमंड अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, एक रिंग, एक सोने का घोकर, एक सोने का हार, एक सोने का सीताहार, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का टॉपा, चार जोड़ी चांदी की पायल और करीब 10 नग चांदी की बिछिया शामिल हैं।
पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई है। घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी जयंती जंघेल सहित बड़े भाई रामकुमार यादव और विनोद कुमार साहू को भी दी।
पुलिस ने शुरू की जांचपीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने के मामले में धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के तरीके, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता थी, उसी दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर हुई इस चोरी ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,