""""8 news cg -""""बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: सुपारी कांड के मुख्य आरोपी से लेकर"""चाकूबाज, वाहन चोर और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा"""""अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: सुपारी कांड के मुख्य आरोपी से लेकर चाकूबाज, वाहन चोर और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई


कांग्रेसी नेता को जान से मारने की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में आरोपियों को उपलब्ध कराया था पैसा,,,,,,बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला कराने के मामले में पुलिस ने सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी नवीन पटेल को गिरफ्तार किया है। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान करते हुए पुलिस ने पूर्व में नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक और साहिल सोनकर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नवीन पटेल की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे। नवीन पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, तारबाहर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा,,,,बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष ध्रुव अपने घर के बाहर था, तभी आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल एवं सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से चोरी एक्टिवा 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार,,,,बिलासपुर-तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए आरोपी सुनील कुमार श्रीवास को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक कृष्णा ट्रेडिंग के संचालक श्रीचंद भाभानी ने 20 अगस्त को अपनी एक्टिवा व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब एक बजे वापस लौटने पर वाहन गायब मिला। शिकायत के बाद तारबाहर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आसपास घूम रहा है। संदेही सुनील कुमार श्रीवास को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने व्यापार विहार से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर- अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से शराब खरीदकर मोटरसाइकिल से बिल्हा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने उडगन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG22AD5263 को रोका।
तलाशी के दौरान चालक देवकुमार निर्मलकर के मोटरसाइकिल की डिक्की से 20 नग और पीछे बैठे शनि पटेल के पास रखी बोरी से 30 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 50 नग शराब की मात्रा 9 लीटर तथा कीमत करीब 4,200 रुपये बताई गई है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


कोनी पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, 32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,बिलासपुर-कोनी पुलिस ने ग्राम कछार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश पटेल को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 180-180 एमएल की 32 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.760 लीटर और कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

तोरवा पुलिस की आदतन बदमाशों पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार कर जेल भेजे,,,,,बिलासपुर-असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे,, अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को थाना क्षेत्र में आदतन बदमाशों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना के आधार पर दीपक निर्मलकर, ईशरू ध्रुव और आकाश तांबे को गिरफ्तार किया गया।तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया।पूर्व रंजिश में मारपीट से मौत के मामले का फरार अंतिम आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने भेजा जेल,,,,,
बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट और मौत के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी अनिल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 29 मई 2026 को अनिल शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की घटना में शामिल था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की। इस प्रकरण में मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संतोष पासवान को 20 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।फरार आरोपी अनिल शर्मा की तलाश लगातार की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधार ली मोटरसाइकिल लेकर महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने दो बाइक बरामद कीं,,,,,
बिलासपुर- चकरभाठा पुलिस ने अमानत में खयानत के मामले में आरोपी दानू मसीह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कामदास मानिकपुरी ने बताया था कि 31 जनवरी 2026 को दानू मसीह उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल यह कहकर ले गया था कि उसे कुछ जरूरी काम है और वह कुछ देर में वापस कर देगा। लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल वापस नहीं लौटा।
शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी के खिलाफ बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाने में भी मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BT0191 सहित एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।कोपरा डेम के पास दर्ज मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से हिर्री पुलिस ने दबोचा,,,,,
बिलासपुर- कोपरा डेम के पास हुई घटना के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशीष पात्रे को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा।पुलिस के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर थाना सकरी में धारा 74 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। बाद में मामला थाना हिर्री में क्रमांक 223/2026 के रूप में दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी आशीष पात्रे की मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने 23 अगस्त की शाम करीब 7:45 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,