""""8 news cg -""""बिलासपुर: पटेल मोहल्ला में गृहणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर: पटेल मोहल्ला में गृहणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर -आज शाम तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला में रविवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, पटेल मोहल्ला निवासी रेखा यादव (45 वर्ष) ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें