""""8 news cg -""""हरेली पर मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से किया""हमला

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
हरेली पर मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला


बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी के चिल्हाटी धनवारपारा में हरेली त्योहार के दौरान मुर्गे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। हरेली त्योहार को लेकर दोनों भाइयों ने मुर्गा खरीदकर घर लाया था। इसी दौरान छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई ने कथित तौर पर आपा खो दिया। पास में रखे धारदार हथियार से उसने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया।
हमले में रूपेश धनवार (22 वर्ष) निवासी चिल्हाटी धनवारपारा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल रूपेश को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना में आरोपी बताए जा रहे,,,बड़े भाई की पहचान गौतम धनवार (40 वर्ष) निवासी धनवारपारा के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाई मजदूरी का काम करते हैं। परिवार के सदस्य सूरज धनवार के अनुसार, वह मजदूरी से वापस घर पहुंचा, तब उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मोपका चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा विवाद के वास्तविक कारण और हमले में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,