""""8 news cg -"""नदी के बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद"""दो की तलाश जारी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
तखतपुर में नदी के बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी

बिलासपुर तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे शॉर्टकट रास्ते से नदी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अनमोल जायसवाल (7), पिता भुनेश्वर जायसवाल, सिद्धि जायसवाल (8), पिता भुनेश्वर जायसवाल और रिद्धि जायसवाल (8), पिता विजय जायसवाल स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। बच्चों ने मुख्य रास्ते से जाने के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया, जो नदी की ओर जाता है। इसी दौरान तीनों बच्चे नदी के पानी के तेज बहाव में बह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खोजबीन के दौरान रिद्धि जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं अनमोल जायसवाल और सिद्धि जायसवाल का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
दोनों लापता बच्चों की तलाश के लिए तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पानी के बहाव तथा नदी के आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश कर रही है।
घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं और लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।फिलहाल एसडीआरएफ और तखतपुर पुलिस की सर्चिंग जारी है। अनमोल और सिद्धि की तलाश में नदी के संभावित क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,