""""8 news cg -"""सिंधी युवक समिति के पुन:सर्वसम्मति से बने""मनीष लाहोरानी""अध्यक्ष,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सिंधी युवक समिति के पुनः अध्यक्ष मनीष लाहोरानी सर्वसम्मति से बने,,,
बिलासपुर-सिंधी युवक समिति की एक आवश्यक बैठक, सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर में संपन्न हुई। सर्वप्रथम समिति के पिछले 2 वर्षो के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। और अपना इस्तीफा समिति के संयोजक एवं संरक्षक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अमर बजाज को सौंपा।
तत्पश्चात सिंधी युवक समिति बिलासपुर के दो वर्षीय 2026 से 2028 तक के लिए नए अध्यक्ष हेतु समिति के संरक्षक गण एवं चुनाव अधिकारी गण अमर बजाज, मनोहर खट्वानी, ने उपस्थित समस्त समिति सदस्यों की सहमति से सर्वसम्मिति से ध्वनि एक मत से सिंधी युवक समिति के नए अध्यक्ष पुनः मनीष लाहोरानी को नियुक्त किया,,,,
सिंधी युवक समिति के नए अध्यक्ष मनीष लाहोरानी के बनने पर उन्होंने कहा की सिंधी समाज के एकता, अखंडता के लिए भरपूर प्रयास कर सिंधी समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु तन मन धन से निस्वार्थ मन से सबको साथ लेकर काम करूंगा। तत्पश्चात् सिंधी युवक समिति के प्रमुख अमर बजाज एवं मनोहर खट्वानी ने सहित पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, वार्ड पंचायतों के अध्यक्षो सहित समिति सदस्यो ने सिंधी युवक समिति के नए अध्यक्ष मनीष लाहोरानी का स्वागत फूलमाला पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया।
वहां उपस्थित समिति सदस्यों ने तालियों की हर्ष ध्वनि से नये अध्यक्षों का स्वागत किय। सिंधी युवक समिति के नए अध्यक्ष मनीष लाहोरानी के बनने पर बिलासपुर सिंधी समाज में हर्ष खुशी की लहर फैल गयी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें