""""8 news cg -"""एफसीआई कर्मचारी पर हमला""शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार""न्यायिक रिमांड पर भेजे गए,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
"""एफसीआई कर्मचारी पर हमला""शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार""न्यायिक रिमांड पर भेजे गए,,,
बिलासपुर /दुर्ग -जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कर्मचारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को एफसीआई में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत कर्मचारी ध्रुव कुमार यादव चावल से भरी रैक को खाली कराने के शासकीय कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान आरोपी अभिषेक जाल उर्फ भालू और उसके साथी दुर्गेश महानंद ने विवाद करते हुए कर्मचारी के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। हमले में कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संबंध में एफसीआई कर्मचारी नरेश उत्तमराव कोटलवार (41 वर्ष), निवासी स्मृति नगर, दुर्ग की शिकायत पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 538/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 296, 351(3), 115(2), 3(5), 121(1), 132, 221 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ कर्मचारी को डराने-धमकाने के उद्देश्य से धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार"""विवेचना के दौरान 7 अगस्त 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में—अभिषेक जाल उर्फ भालू (24 वर्ष), निवासी धमधा नाका, दुर्ग,,,,दुर्गेश महानंद (19 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, दुर्ग शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय कार्य में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करने या शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें